जिला में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह सक्रिय

Updated at : 01 Sep 2019 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
जिला में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह सक्रिय

कार्रवाई : पकड़े गये आठ आरोपियों ने उगले राज, चल रहा है छापेमारी अभियान खोरीमहुआ/जमुआ : गिरिडीह जिले के विभिन्न इलाके में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में अंतर जिला गिरोह के अपराधियों का हाथ है. गिरोह के सदस्य गिरिडीह के अलावा धनबाद, बोकारो, जामताड़ा समेत विभिन्न जिलों में बाइक पर हाथ साफ […]

विज्ञापन

कार्रवाई : पकड़े गये आठ आरोपियों ने उगले राज, चल रहा है छापेमारी अभियान

खोरीमहुआ/जमुआ : गिरिडीह जिले के विभिन्न इलाके में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में अंतर जिला गिरोह के अपराधियों का हाथ है. गिरोह के सदस्य गिरिडीह के अलावा धनबाद, बोकारो, जामताड़ा समेत विभिन्न जिलों में बाइक पर हाथ साफ करते हैं. इसका खुलासा पुलिस गिरफ्त में आये आठ अपराधियों ने किया है. यह जानकारी शनिवार को जमुआ में प्रेस वार्ता कर खोरीमहुआ एसडीपीओ राजीव कुमार ने दी.
उन्होंने बताया कि गिरिडीह जिला में पिछले कुछ दिनों से बाइक चोरी घटनाओं में वृद्धि हुई थी. घटनाओं को देखते हुए गिरिडीह एसपी ने अनुमंडल स्तर पर एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया. इस टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों ने इलाके में सक्रिय बाइक चोर गिरोह की जानकारी लेनी शुरू की. इसी क्रम में छापामारी दल ने मोटरसाइकिल चोरी में शामिल कमरुल अंसारी और उस्मान को नवडीहा ओपी क्षेत्र से गिरफ्तार किया. उन दोनों की निशानदेही पर अन्य छह लोगों को भी पकड़ा गया.
बिहार में बेची है कई बाइक : एसडीपीओ ने बताया कि अभी तक की छानबीन में यह बात भी सामने आयी है कि इस गिरोह ने चोरी की कई बाइक को बिहार में भी बेचा है. ऐसे में बिहार पुलिस से संपर्क कर बाइक की खोज की जा रही है, जबकि गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की खोज की जा रही है.
छापामारी दल में थे शामिल : टीम में एसडीपीओ के अलावा पुलिस इंस्पेक्टर विनय कुमार राम, जमुआ थाना प्रभारी संतोष कुमार, नवडीहा ओपी प्रभारी प्रभात कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह, सअनि बिरबल सिंह, सअनि युगल उरांव, जुगलपुरा इसके अलावा सशस्त्र बल के सदस्य एवं नवडीहा ओर जमुआ थाना के पुलिस बल शामिल थे .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola