Giridih News : 218 में 130 छात्राएं अनुपस्थित, सभी से तत्काल सत्यापन कराने का निर्देश

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 03 Jun 2026 1:06 AM

विज्ञापन

Giridih News : उपायुक्त के निर्देश पर गठित समिति ने छात्रावासों का किया निरीक्षण

विज्ञापन

Giridih News : गिरिडीह. लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों के मद्देनजर डीसी सह जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव के निर्देश पर गठित समिति ने सर जेसी बोस विद्यालय छात्रावास एवं अनुसूचित जनजाति बालिका छात्रावास का निरीक्षण एवं सत्यापन किया. जांच के दौरान छात्रावासों में नामांकित 218 छात्राओं की उपस्थिति एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया. निरीक्षण के समय मात्र 70 छात्राएं ही उपस्थित मिलीं. 130 से अधिक छात्राएं बिना सूचना के अनुपस्थित थीं.

विस्तृत सत्यापन प्रक्रिया शुरू :

जांच के दौरान बड़ी संख्या में छात्राओं की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए समिति द्वारा विस्तृत सत्यापन प्रक्रिया प्रारंभ की गयी है. डीसी के निर्देशानुसार यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि छात्रावासों में वास्तविक रूप से निवासरत एवं अध्ययनरत छात्राओं को ही सरकारी सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो. इसी उद्देश्य से छात्राओं की पहचान एवं उपस्थिति का सत्यापन किया जा रहा है.

अविलंब सत्यापन कराने का निर्देश :

समिति ने दोनों छात्रावासों में नामांकित सभी अनुपस्थित छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे अविलंब संबंधित छात्रावास में उपस्थित होकर समिति के समक्ष अपना पहचान सत्यापन करायें. निर्धारित अवधि के भीतर सत्यापन नहीं कराने की स्थिति में संबंधित मामलों में प्रचलित नियमों एवं विभागीय प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. जिला प्रशासन ने सभी छात्राओं एवं अभिभावकों से अपील में कहा है कि सत्यापन प्रक्रिया को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करेंगे, ताकि छात्रावासों के संचालन में पारदर्शिता एवं व्यवस्था बनी रहे.

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola