घूस लेते भू-अर्जन कार्यालय का अमीन धराया

Updated at : 02 Mar 2019 1:07 AM (IST)
विज्ञापन
घूस लेते भू-अर्जन कार्यालय का अमीन धराया

गिरिडीह : जिला भू-अर्जन कार्यालय में अमीन के पद पर कार्यरत (अनुबंध) राकेश सिंह को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो धनबाद की टीम ने शुक्रवार दोपहर एक बजे समाहरणालय परिसर से गिरफ्तार किया. आरोप है कि राकेश सिंह ने जमीन अधिग्रहण के मुआवजा के अवार्ड (दस्तावेज) के लिए 48 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी. इसकी शिकायत धनबाद […]

विज्ञापन

गिरिडीह : जिला भू-अर्जन कार्यालय में अमीन के पद पर कार्यरत (अनुबंध) राकेश सिंह को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो धनबाद की टीम ने शुक्रवार दोपहर एक बजे समाहरणालय परिसर से गिरफ्तार किया. आरोप है कि राकेश सिंह ने जमीन अधिग्रहण के मुआवजा के अवार्ड (दस्तावेज) के लिए 48 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी.

इसकी शिकायत धनबाद जिले के हरिहरपुर थाना क्षेत्र के गोमो अमलखोरी निवासी देवेंद्रनाथ अग्रवाल ने एसीबी से की. शिकायत की जांच करने के बाद टीम ने राकेश सिंह को पकड़ने की योजना बनायी. दोपहर में समाहरणालय परिसर में चाय दुकान के पास अमीन ने सूचक देवेंद्रनाथ अग्रवाल से पांच हजार रुपये रिश्वत ली, तभी एसीबी के अधिकारियों ने राकेश को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. ब्यूरो के अधिकारियों ने राकेश के पास से देवेंद्रनाथ के दिये पांच सौ रुपये के दस नोट बरामद किये. देखें पेज पांच भी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola