Giridih News :अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराया, केबिन में फंसा चालक

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराया, केबिन में फंसा चालक

Giridih News :मधुबन थाना क्षेत्र के धावाटांड़ के समीप सोमवार अलसुबह एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जामुन के पेड़ से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया.

विज्ञापन

हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गयी. घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता दीपक श्रीवास्तव स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी. इसके बाद चालक को निकालने का काम शुरू किया गया. काफी मशक्कत के बाद कटर मशीन से ट्रक केबिन के गेट को काटकर चालक जमुआ निवासी 28 वर्षीय बासुदेव कुमार यादव को बाहर निकाला गया.

चालक को केबिन से निकालने में लगे तीन घंटे

चालक को केबिन चालक करीब तीन घंटे तक ट्रक के अंदर फंसा रहा. घायल चालक को एंबुलेंस से रेफरल अस्पताल डुमरी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे धनबाद रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि घटना सुबह करीब तीन बजे की है. ट्रक खाली था और गिरिडीह से डुमरी की ओर जा रहा था.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola