Giridih News :निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : डीसी

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : डीसी

Giridih News :गर्मी व बढ़ते तापमान को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मुख्य सचिव झारखंड सरकार के निर्देश के आलोक में गिरिडीह जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है.

विज्ञापन

डीसी रामनिवास यादव ने जिले के सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों, बीडीओ, सीओ, नगर निकाय पदाधिकारियों तथा पेयजल व स्वच्छता प्रमंडल के अधिकारियों को आमजन को राहत पहुंचाने के लिए निर्देश जारी किये हैं.

शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में व्यवस्था रखें दुरुस्त

डीसी ने निर्देश दिया है कि गर्मी को देखते हुए जिले के सभी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. सभी संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जहां भी पेयजल संकट है, वहां तत्काल टैंकरों अथवा अन्य वैकल्पिक माध्यमों से जलापूर्ति की व्यवस्था की जाये. इसके अलावा खराब पड़े चापाकलों, जलमीनारों व अन्य पेयजल स्रोतों की मरम्मत युद्धस्तर पर कराने, पेयजल आपूर्ति से संबंधित शिकायतों का त्वरित निष्पादन तथा जल संकट की स्थिति उत्पन्न नहीं होने देने पर जोर दिया. डीसी ने कहा कि वर्तमान मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन आम नागरिकों की सुविधा व सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है. इधर, डीसी के निर्देश पर कुछ स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था की जा रही है.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola