Giridih News :ट्रेन से फिसलकर गिरने से पटना के युवक की मौत
Author Pradeep kumar
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :पारसनाथ स्टेशन पर सोमवार की सुबह ट्रेन से उतरने के दौरान फिसलने से एक युवक की मौत हो गयी. घटना सोमवार की सुबह लगभग 3:15 बजे की बतायी जा रही है.
विज्ञापन
मृतक पटना जिला के नवदपुर बरीटंडेल निवासी राजू रंजन कुमार (35) है. पिता का नाम बृजभूषण शर्मा बताया गया है. जानकारी के अनुसार राजू रंजन कुमार इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस से अपनी छोटी बहन अंजलि कुमारी की ससुराल मधुबन जाने के लिए पारसनाथ में उतर रहा था.
ट्रेन खुलने पर किया उतरने का प्रयास
ट्रेन खुल जाने से जल्दबाजी में उतरने के क्रम में पैर फिसल गया और वह सीधे पटरी पर गिर पड़ा और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. हादसे के बाद रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. जीआरपी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा. घटना की पुष्टि स्टेशन प्रबंधक अविनाश कुमार ने की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










