Giridih News :पंचायत समिति सदस्यों ने किया मासिक बैठक बहिष्कार

Giridih News :बगोदर प्रखंड सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की मासिक बैठक सोमवार आहूत थी. बीडीओ, सीओ समेत वन व अन्य कई विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए आधे घंटे बाद पंचायत समिति के सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया.
पंचायत समिति सदस्यों ने अधिकारियों की अनुपस्थिति की निंदा करते हुए कहा कि महत्वपूर्ण जनसमस्याओं व विकास योजनाओं पर चर्चा के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी आवश्यक थी. अधिकारियों के नदारद रहने के कारण सदन की कार्यवाही प्रभावित हुई. इसके विरोध में सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार किया गया. इससे कई विषयो पर चर्चा नहीं हो सकी.
अनुपस्थित अधिकारियों को भेजा जायेगा पत्र
प्रमुख आशा राज ने बताया कि जिन विभाग के अधिकारी उपस्थित नहीं थे, उन्हें पत्र भेजा जायेगा. बीडीओ निशा कुमारी ने बताया कि वे डीसी के आदेश पर रांची में वह ट्रेनिंग में थीं. बैठक में जिप सदस्य दुर्गेश कुमार, पंसस बसारत अंसारी, टेकनारायण साव व निखत परवीन, प्रियंका कुमारी, गुड़िया देवी, हेमंती देवी, उमेश कुमार, पशुपति शर्मा, फिरदौस आलम, टेकनारायण महतो समेत अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










