राजस्थान में बगोदर के दो मजदूरों की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Feb 2019 6:27 AM
बगोदर : राजस्थान के जलाउर जिला के भीमल थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बगोदर के मजदूरों की मौत हो गयी, जबकि चार घायल हो गये. घटना सोमवार शाम करीब सात बजे की है. ट्रांसमिशन वायरिंग लाइन में काम कर मजदूरों से भरी पिकअप वैन लौट रही थी. इसी दौरान वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, […]
बगोदर : राजस्थान के जलाउर जिला के भीमल थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बगोदर के मजदूरों की मौत हो गयी, जबकि चार घायल हो गये. घटना सोमवार शाम करीब सात बजे की है. ट्रांसमिशन वायरिंग लाइन में काम कर मजदूरों से भरी पिकअप वैन लौट रही थी.
इसी दौरान वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें बगोदर थाना क्षेत्र के बेको के सुंदरूटांड़ निवासी बासुदेव साव (48 वर्ष) और राजू महतो (22 वर्ष) की मौत हो गयी. वहीं गोविंद महतो, हरि महतो, सुरेश सिंह, सूरज महतो, नंदकिशोर महतो (सभी बगोदर बेको पूर्वी पंचायत सुंदरूटांड़) व वीरेंद्र महतो (बगोदर गोपालडीह) शामिल हैं.
घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर राजस्थान के भिमल जिले के चौधरी भूपेंद्र अस्पताल में चल रहा है. घायलों में एक की हालत गंभीर बनी है. घटना की सूचना वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों ने मृतक व घायलों के परिजनों को दी. मंगलवार सुबह पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह मृतकों के घर घर पहुंचे.
मृतक बासुदेव साव अपने पीछे वृद्ध मां, पत्नी पप्पू देवी, एक पुत्र बहादुर साव और एक पुत्री पुष्पा देवी को छोड़ गया है. वहीं मृतक राजू महतो अपने पीछे मां व पिता और पत्नी सोनिया देवी को छोड़ गया है. मौके पर जिप सदस्य गजेंद्र महतो, मुखिया टेकलाल चौधरी, पूर्व जिप सदस्य जितेन्द्र कुमार सिंह, वासुदेव महतो, भागीरथ शर्मा, भोला महतो, धानेश्वर महतो, पवन महतो, भूनेश्वर महतो, कुमोद यादव, प्रीतम साव, हरि साव आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










