सरिया : गड्ढे में गिरी कार, चालक की मौत
Updated at : 21 Feb 2019 8:43 AM (IST)
विज्ञापन

सरिया : सरिया थाना क्षेत्र के कोयरीडीह-चिचाकी बाघनाल मार्ग पर हरदियाटांड़ के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना मंगलवार रात की है. मृत युवक की पहचान बंदखारो निवासी सदाकत अंसारी के पुत्र फारूख अंसारी (34) के रूप में हुई. अपने […]
विज्ञापन
सरिया : सरिया थाना क्षेत्र के कोयरीडीह-चिचाकी बाघनाल मार्ग पर हरदियाटांड़ के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना मंगलवार रात की है.
मृत युवक की पहचान बंदखारो निवासी सदाकत अंसारी के पुत्र फारूख अंसारी (34) के रूप में हुई. अपने चचेरे भाई जावेद अंसारी (38) व दोस्त राजू पासवान (40) के साथ फारूख स्विफ्ट कार से एक रिश्तेदार को छोड़ने पुरनीडीह गांव गये थे. वापसी के क्रम में बाघानाल के हरदियाटांड़ के पास कार सड़क के नीचे एक गड्ढे में जा गिरी. दुर्घटना में तीनों घायल हो गये. सभी को इलाज के लिए बगोदर ले जाया जा रहा था. रास्ते में ही फारूख ने दम तोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




