बेंगाबाद : शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, शराब बनाने की मशीन व शराब जब्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Nov 2018 12:48 AM
बेंगाबाद : फिटकोरिया पंचायत के अमजो गांव के टोला गोंदलीटांड़ में सोमवार को अवैध शराब की एक मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा हुआ है. पिछले कई माह से नकली देसी व विदेशी शराब बनाने के कारोबार की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की और भारी मात्रा में अवैध शराब व शराब बनाने की मशीन को […]
बेंगाबाद : फिटकोरिया पंचायत के अमजो गांव के टोला गोंदलीटांड़ में सोमवार को अवैध शराब की एक मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा हुआ है. पिछले कई माह से नकली देसी व विदेशी शराब बनाने के कारोबार की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की और भारी मात्रा में अवैध शराब व शराब बनाने की मशीन को जब्त किया.
मुखिया प्रतिनिधि मुंशी दास ने बताया कि सोमवार की दोपहर क्षेत्र भ्रमण के क्रम में वह उक्त गांव पहुंचे थे. इसर दौरान गांव के बाहर एक घर में कुछ अज्ञात युवकों को देखकर उन्हें संदेह हुआ. देसी शराब के पाउच मिले. इसके बाद उन्होंने अन्य ग्रामीणों को बुलाया और बेंगाबाद पुलिस को सूचना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










