ePaper

साइबर अपराध के आरोप में तीन गये जेल

Updated at : 10 Oct 2018 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
साइबर अपराध के आरोप में तीन गये जेल

गिरिडीह/गांडेय : अहिल्यापुर थाना पुलिस ने साइबर अपराध के शक पर पकड़े गये तीनों आरोपियों को प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया है. मंगलवार को यह जानकारी साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी ने प्रेस वार्ता में दी.बताया कि सोमवार को एसपी को सूचना मिली कि अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पंचनटांड़ में कुछ युवक एक स्थान […]

विज्ञापन
गिरिडीह/गांडेय : अहिल्यापुर थाना पुलिस ने साइबर अपराध के शक पर पकड़े गये तीनों आरोपियों को प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया है. मंगलवार को यह जानकारी साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी ने प्रेस वार्ता में दी.बताया कि सोमवार को एसपी को सूचना मिली कि अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पंचनटांड़ में कुछ युवक एक स्थान पर बैठकर साइबर अपराध कर रहे हैं.
थाना प्रभारी फैज अहमद दलबल के साथ पहुंचे तो पुलिस को देखकर एक स्थान पर जमा युवक लोग भागने लगे. भागने के क्रम में तीन युवकों को पकड़ा गया. पकड़े गये युवकों में पंचनटांड़ निवासी वीरू मंडल का पुत्र वंशी मंडल व डालो मंडल एवं नंदलाल मंडल का पुत्र मनीष कुमार मंडल शामिल हैं. तीनों से पुलिस ने पूछताछ की तो सभी ने साइबर अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की.
मोबाइल में मिले ट्रांजेक्शन का मैसेज
डीएसपी संदीप ने बताया कि इनके पास से सात मोबाइल बरामद किये गये. मोबाइल में ट्रांजेक्शन के कई मैसेज मिले. मामले में साइबर थाना में प्राथमिकी (कांड संख्या 09/18) दर्ज की गयी है. बताया कि इनके साथ जो लोग अपराध में शामिल थे उनकी तलाश की जा रही है.
खेती भी करते हैं आरोपी : डीएसपी ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों में से एक खेती करता है.
फोन पर फर्राटेदार हिंदी बोलते हुए ठगी करता है. इनके बैंक खाते को भी खंगाला जा रहा है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इनलोगों ने ठगी के पैसे को कहां पर निवेश किया है. प्रेस वार्ता में साइबर थाना प्रभारी शंकर झा, अहिल्यापुर थाना प्रभारी फैज अहमद भी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola