मकान में लगी आग, हजारों का नुकसान

बगोदर : बगोदर थाना क्षेत्र के ढिभरा गांव में मंगलवार की सुबह सात बजे एक खपरैल मकान में अचानक आग लग गयी़ इससे मकान पूरी तरह जल गया़ ढिभरा गांव निवासी झालो महतो के खपरैल मकान में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया़ बाद में ग्रामीणोें […]
बगोदर : बगोदर थाना क्षेत्र के ढिभरा गांव में मंगलवार की सुबह सात बजे एक खपरैल मकान में अचानक आग लग गयी़ इससे मकान पूरी तरह जल गया़ ढिभरा गांव निवासी झालो महतो के खपरैल मकान में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया़ बाद में ग्रामीणोें ने मोटर पंप की मदद से आग पर काबू पाया गया़ आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया. इस घटना में मकान में रखे करीब तीन से चार क्विंटल अनाज, लकड़ी समेत हजारों का सामान जल गया. भुक्तभोगी ने घटना की जानकारी बगोदर अंचलाधिकारी को दी है और उचित मुआवजा देने की मांग की है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










