घाटशिला विधानसभा में अब नहीं गूंजता मजदूरों का मुद्दा, खदानों की बंदी से श्रमिकों की संख्या घटी

Jharkhand Chunav 2024: मुसाबनी ग्रुप ऑफ माइंस में एक समय 12 हजार से अधिक मजदूर थे, आज 1200 हैं. मऊभंडार कारखाना में 2000 से अधिक मजदूर थे, अब 200 रह गये हैं.
Table of Contents
Jharkhand Chunav 2024|Jharkhand Assembly Election 2024|Ghatshila Vidhan Sabha|घाटशिला (पूर्वी सिंहभूम), मो परवेज/ललन सिंह : पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में कभी मजदूरों का मुद्दा अहम होता था. ट्रेड यूनियन के नेता टीकाराम मांझी, केपी सिंह और अशोक मिश्रा जैसे नेता मजदूरों के मसीहा हुआ करते थे. बाद में एक-एक कर खदानों की बंदी से मजदूरों की संख्या कम होती गयी. आउटसोर्स को बढ़ावा मिला. ठेका मजदूरी का प्रचलन बढ़ा. इससे ट्रेड यूनियन कमजोर होती चली गयी.
अलग-अलग मुद्दों पर केंद्रित हुई घाटशिला की राजनीति
अब चुनाव में मजदूरों का मुद्दा नहीं गूंजता. क्षेत्र की राजनीति अलग-अलग मुद्दों पर केंद्रित हो गयी है. जब मजदूर अधिक थे, तो ट्रेड यूनियन से जुड़े नेता चुनाव लड़ते थे. टीकाराम मांझी, अशोक मिश्रा और केपी सिंह ऐसे ही मजदूर नेता थे. मुसाबनी ग्रुप ऑफ माइंस में एक समय 12 हजार से अधिक मजदूर थे, आज 1200 हैं. मऊभंडार कारखाना में 2000 से अधिक मजदूर थे, अब 200 रह गये हैं.

बड़ी संख्या में हुआ मजदूरों का पलायन
झारखंड बनने के बाद एक-एक कर खदानों की बंदी से बड़ी संख्या में मजदूरों का पलायन हुआ. मुसाबनी ग्रुप ऑफ माइंस में एक समय 12 हजार से अधिक मजदूर थे. अब 1200 हैं. वह भी सुरदा और मुसाबनी प्लांट चालू होगा, तो इतने मजदूर काम कर पायेंगे. इसमें अधिकांश ठेका मजदूर बनकर रह गये हैं. कुछ ऐसा हाल मऊभंडार कारखाना है.
धालभूमगढ़ स्पीलर फैक्ट्री 15 साल से बंद
कभी यहां 2000 से अधिक मजदूर थे. आज 200 रह गये हैं. धालभूमगढ़ स्पीलर फैक्ट्री 15 साल से बंद. धालभूमगढ़ स्थित स्पीलर फैक्ट्री में एक समय 600 के करीब मजदूर कार्यरत थे. यह 15 साल से प्लांट बंद है. यहां कार्यरत मजदूर पलायन कर गये या दूसरे जगह मजदूरी कर गुजारा कर रहे हैं. झारखंड स्लीपर मजदूर यूनियन के अध्यक्ष चंपाई सोरेन हैं और सचिव घनश्याम महतो.
बदलते दौर में मजदूरों का नेतृत्व करना बड़ी चुनौती : यूनियन नेता
यूनियन नेता मानते हैं कि बदलाव के इस दौर में मजदूरों का नेतृत्व करना बड़ी चुनौती है. आइसीसी वर्कर्स यूनियन के महासचिव ओमप्रकाश सिंह, अध्यक्ष वीरेंद्र नारायण सिंह, इंटक महासचिव काल्टू चक्रवर्ती, एससीएल-आइसीसी श्रमिक संघ के अध्यक्ष काजल डॉन का कहना है कि मजदूर हित में हमेशा आवाज उठती रही है. चुनाव में दूसरे मुद्दे हावी हो जा रहे हैं. इसलिए मजदूरों की अवाज दब जा रही है.
Also Read
Torpa Vidhan Sabha: झारखंड पार्टी के गढ़ में भाजपा, कांग्रेस और झामुमो ने की सेंधमारी
Jharkhand Election 2024: जमशेदपुर पश्चिम से 24 अक्तूबर को परचा भरेंगे सरयू राय
BJP उम्मीदवारों की कब होगी घोषणा, हिमंता बिस्व सरमा ने दिया लेटेस्ट अपडेट, इन सीटों पर लड़ेगा आजसू
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




