घाटशिला उपचुनाव में शांतिपूर्ण मतदान के लिए 3 राज्यों की पुलिस चलायेगी संयुक्त अभियान, जादूगोड़ा में हुई बैठक

Updated:
विज्ञापन

इंटर स्टेट इंटर डिस्ट्रिक्ट मीटिंग में झारखंड, ओडशा और बंगाल के पदाधिकारी. फोटो : प्रभात खबर

Ghatshila By Election 2025: पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी पीयूष पांडे ने कहा कि सुरक्षा बलों की तैनाती, रूट मार्च और नाकेबंदी की योजना तैयार है. ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार पैट्रोलिंग की जा रही है. हर थाने को सतर्क किया गया है. उप चुनाव तक सभी थाना अलर्ट रहें. लगातार छापामारी और जांच चलेगी.

विज्ञापन

Ghatshila By Election 2025: पूर्वी सिंहभूम जिले की घाटशिला विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में शांतिपूर्ण मतदान के लिए झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा पुलिस ज्वाइंट ऑपरेशन चलायेगी. तीनों राज्यों की सीमा पर चेकनाका बनाकर जांच होगी, इसके लिए संयुक्त दल गठित किया जायेगा. जादूगोड़ा के यूसिल भवन परिसर में इंटर स्टेट व इंटर डिस्ट्रिक्ट पुलिस-प्रशासन की बैठक में उक्त निर्णय हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

झारखंड, ओडिशा और बंगाल के पदाधिकारियों ने की बैठक

घाटशिला के उत्तर में पश्चिम बंगाल और दक्षिण में ओडिशा राज्य की सीमा है. इसलिए बैठक में 3 राज्यों (झारखंड, पश्चिम बंगाल व ओडिशा) के पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता कोल्हान डीआइजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने की. घंटे भर से ज्यादा चली बैठक में उपचुनाव को देखते हुए समन्वय बनाकर काम करने व सूचनाओं के आदान-प्रदान समेत अन्य बिंदुओं पर मंथन हुआ.

  • तीनों राज्यों की सीमा पर चेकनाका बनाकर जांच होगी, संयुक्त दल होगा गठित
  • अवैध शराब, नकद लेन-देन और हथियारों पर सख्त नजर रखने के आदेश
  • सोशल मीडिया से अफवाह फैलाने वालों पर निगरानी के साथ त्वरित कार्रवाई होगी

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

अधिकारियों ने कहा कि उप चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में कराने के लिए हरसंभव कदम उठाये जायेंगे. सोशल मीडिया से अफवाह फैलाने वालों पर निगरानी के साथ त्वरित कार्रवाई होगी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शराब, नकद, ड्रग्स आदि के अवैध परिवहन पर सख्ती

बैठक में अंतरराज्यीय और अंतर जिला सीमा पर कानून-व्यवस्था और चुनाव प्रभावित करने के लिए शराब, नकद, ड्रग्स, उपहार आदि के अवैध परिवहन पर रोकथाम के लिए सख्ती से कार्रवाई की बात कही गयी. इसके लिए ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वी सिंहभूम जिला के सीमावर्ती थानों में व्हाट्सएप ग्रुप और वायरलेस से सूचनाओं के आदान-प्रदान पर सहमति बनी.

सीमा पर हर वाहन व संदिग्ध लोगों की जांच करें – डीआइजी

कोल्हान डीआइजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने कहा कि डीआइजी ने बताया कि सभी संवेदनशील (वल्नरेबल) और अति संवेदनशील (क्रिटिकल) मतदान केंद्रों की पहचान की जा रही है. ऐसे केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की जायेगी. सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ायें. हर वाहन और संदिग्ध लोगों की जांच करें. प्रत्येक थाना क्षेत्र में इंटेलिजेंस इनपुट को मजबूत करें. उन्होंने यह भी कहा कि धारा 107, वारंट निष्पादन और सीसीए से जुड़ी कार्रवाई की जानकारी सभी जिलों के बीच साझा की जाये, ताकि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा सके.

इसे भी पढ़ें : जमीन घोटाला के आरोपी विनय सिंह को खास सुविधा देने वाले हजारीबाग सेंट्रल जेल के जेलर समेत 12 निलंबित

मतदाताओं को निर्भय वातावरण देना हमारी जिम्मेदारी : डीसी

पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के सभी पोलिंग बूथों की सुरक्षा व्यवस्था का पुनर्मूल्यांकन किया जा रहा है. मतदाताओं को निर्भय वातावरण देना हमारी जिम्मेदारी है. सभी अधिकारी समन्वय बनाकर कार्य करें, ताकि अप्रिय घटना न हो.

आचार संहिता उल्लंघन की सूचना पर तत्काल जानकारी दें

उन्होंने कहा कि आचार संहिता के उल्लंघन या किसी अवैध गतिविधि की सूचना मिलते ही तुरंत नियंत्रण कक्ष और वरीय अधिकारियों को जानकारी दें. 2 किमी से ज्यादा दूरी पर कोई बूथ न हो, इसका प्रयास किया गया है. कुछ बीहड़ इलाके में दूरी ज्यादा है. वहां के मतदाताओं को बूथ तक लाने की जिम्मेवारी प्रशासन की होगी. संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती होगी.

इसे भी पढ़ें : रांची की युवती से 7 लोगों ने किया बलात्कार, पुलिस ने की 4 की पहचान

सभी थाना अलर्ट रहें, छापेमारी और जांच करें – एसएसपी

पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी पीयूष पांडे ने कहा कि सुरक्षा बलों की तैनाती, रूट मार्च और नाकेबंदी की योजना तैयार है. ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार पैट्रोलिंग की जा रही है. हर थाने को सतर्क किया गया है. उप चुनाव तक सभी थाना अलर्ट रहें. लगातार छापामारी और जांच चलेगी.

हरसंभव मदद करेगी बंगाल पुलिस

पश्चिम बंगाल के पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि समन्वय बैठक में बनी रणनीति पर सख्ती से काम करेंगे. सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जायेगा और समन्वय बनाकर काम करेंगे. बंगाल पुलिस सीमावर्ती इलाकों में झारखंड पुलिस की हर स्तर पर सहयोग करेगी. बैठक में सरायकेला-खरसावां के डीसी नितिश कुमार सिंह, सरायकेला-खरसावां के एसपी मुकेश लुणायत, पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, टाटानगर रेल एसपी, पश्चिम बंगाल के आइपीएस आलोक कुमार समेत पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम, पश्चिमी मेदिनीपुर, पुरुलिया और ओडिशा के मयूरभंज जिले के डीसी, एसपी के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें

गिरिडीह में एरिया कमेटी मेंबर शिवलाल हेम्ब्रम समेत 2 नक्सलियों ने किया सरेंडर

सारंडा सैंक्चुअरी मामले में सुप्रीम कोर्ट से झारखंड सरकार को राहत, कार्रवाई के लिए दिया 7 दिन का समय

शहीदों के बच्चों के लिए रांची में खुलेगा आवासीय विद्यालय, हेमंत सोरेन ने सुनील और संतन के परिजनों को दिये 1-1 करोड़

गुवा के उप-डाकपाल जनता की गाढ़ी कमाई से खेल रहे थे जुआ, 50 लाख रुपए के गबन मामले में गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola