ePaper

Jharkhand Election 2024: जमशेदपुर पश्चिम से 24 अक्तूबर को परचा भरेंगे सरयू राय

Updated at : 18 Oct 2024 11:09 AM (IST)
विज्ञापन
saryu roy

Jharkhand Election 2024: सरयू राय ने कहा कि संभावना यही है कि मुझे जमशेदपुर पश्चिम से चुनाव लड़ना पड़े. यदि सब कुछ ठीक रहा, तो 24 अक्टूबर को वे नामांकन करेंगे.

विज्ञापन

Jharkhand Election 2024: पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर की जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा सीट से सरयू राय इस बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं. वह 24 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे. बारीडीह स्थित विधायक कार्यालय में आयोजित विजया मिलन समारोह में उन्होंने इसकी घोषणा की.

झारखंड में इस बार बनेगी एनडीए गठबंधन की सरकार : सरयू राय

इस अवसर पर विधायक सरयू राय ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में झारखंड में एनडीए गठबंधन की सरकार बनेगी. उन्होंने यह भी कहा कि वह जमशेदपुर पूर्वी से ही चुनाव लड़ने के इच्छुक थे, लेकिन एनडीए के वरिष्ठ नेताओं का निर्णय उन्हें स्वीकार करना पड़ा.

जमशेदपुर पूर्वी के कार्यकर्ताओं का भी चाहिए भरपूर सहयोग

उन्होंने कहा कि संभावना यही है कि मुझे जमशेदपुर पश्चिम से चुनाव लड़ना पड़े. यदि सब कुछ ठीक रहा, तो 24 अक्टूबर को वे नामांकन करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें पश्चिम में चुनाव लड़ना पड़ा, तो पूर्वी के कार्यकर्ताओं का भी पूरा सहयोग चाहिए.

मेरे ही कार्यकाल में टाटा ने सभी बस्तियों को पानी दिया

सरयू राय ने सदस्यों के सामने अपने 5 साल के कार्यकाल का संक्षिप्त रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया. उन्होंने कहा कि उन्होंने समाज के हर वर्ग के लिए काम किया. कोरोना महामारी के बाद पिछले 3 साल में जितना काम उन्होंने किया, उतना काम तो बीते 30 वर्षों में भी नहीं हुआ. उनके ही कार्यकाल में टाटा ने सभी बस्तियों में पानी देना शुरू किया.

2019 में रघुवर दास को हराकर किया था बड़ा उलटफेर

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट पर झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार रघुवर दास को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पराजित कर बड़ा उलफेर करने वाले सरयू राय इस बार एनडीए का हिस्सा हैं.

Also Read

झारखंड के पूर्व मंत्री सरयू राय की बढ़ी सकती है मुश्किलें, इस मामले में प्राथमिकी दर्ज

Saryu Rai : झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले जदयू में शामिल हुए निर्दलीय विधायक सरयू राय

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola