बाइक दुर्घटना में युवक की मौत

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
बाइक दुर्घटना में युवक की मौत

बाइक दुर्घटना में युवक की मौत

विज्ञापन

गढ़वा. डंडई थाना क्षेत्र के डंडई गांव निवासी देवराज सिंह का पुत्र धर्मेंद्र कुमार सिंह (26 वर्ष) की मौत बाइक दुर्घटना में हो गयी. बताया गया कि वह डंडई मार्केट से अपने घर आ रहा था. घर से कुछ ही पहले एक पुल के गार्डवाल से उसकी बाइक टकराकर नीचे गिर गयी. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद परिजनों ने उसे डंडई अस्पताल में भर्ती कराया. वहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर किया गया. यहां सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola