महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पति गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Feb 2025 9:13 PM
महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पति गिरफ्तार
कांडी. घटहुआं कला गांव में शुक्रवार की शाम फांसी के फंदे से झूल कर एक महिला ने जान दे दी. मृतका के पति को मृतिका की मां के आवेदन पर गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया है. कांडी थाना प्रभारी अविनाश राज ने बताया कि मृतका की मां लालती देवी, पति संजय रजक ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के ससुराल वालों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी है. आवेदन के माध्यम से दामाद रोहित कुमार बैठा,उसके पिता बीरबल बैठा, माता आशा देवी एवं बहन आरती कुमारी को आरोपी बनाया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक अभियुक्त रोहित कुमार बैठा, पिता बीरबल बैठा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गढ़वा भेजा गया है. आगे मामले की तहकीकात की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










