ePaper

झारखंड में वज्रपात से कांग्रेस नेता की मां का निधन, बिजली के तार पर गिरा ठनका

Updated at : 07 Sep 2024 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में वज्रपात से कांग्रेस नेता की मां का निधन, बिजली के तार पर गिरा ठनका

Weather: झारखंड के गढ़वा जिले में वज्रपात से कांग्रेस नेता की मां का निधन हो गया. ग्रामीण कृषि मौसम सेवा ने कहा है कि गढ़वा में कई दिनों तक वर्षा होगी.

विज्ञापन

Weather: झारखंड में वज्रपात से कांग्रेस नेता की मां का निधन हो गया है. शनिवार को वज्रपात से गढ़वा जिले के भवनाथपुर में यह घटना हुई. भवनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के बुका गांव निवासी कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री सदस्य प्रयाग राउत की माता कमला देवी की शनिवार सुबह वज्रपात की चपेट में आकर मृत्यु हो गयी.

बिजली के तार पर हुआ वज्रपात

घटना के समय कमला देवी अपने घर के दरवाजे के पास खड़ी थी. उसी दौरान घर से कुछ दूरी पर बिजली के तार पर अचानक वज्रपात हुआ और कमला देवी इसकी चपेट में आ गयी. इसके बाद उन्हें तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

गांव में दौड़ गई शोक की लहर

घटना की सूचना मिलते ही भवनाथपुर थाना के एएसआइ प्रदीप उरांव एवं उदय शर्मा पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे व शव का पंचनामा कर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेजा. इधर, यह खबर सुनकर गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी.

सांत्वना देने घर पहुंचे लोग

अस्पताल में परिवार को सांत्वना देने पहुंचे लोगों में पूर्व मुखिया मधुलता कुमारी व बीडीसी चंदन ठाकुर सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग शामिल थे. उधर, ग्रामीण कृषि मौसम सेवा ने कहा है कि इस सप्ताह गढ़वा में हर दिन बारिश होगी.

8 सितंबर को गढ़वा में हो सकती है 28 मिमी वर्षा

7 सितंबर को 8 मिमी बारिश हुई. 8 सितंबर को 28 मिमी वर्षा हो सकती है. 9, 10 और 11 सितंबर को 15-15 मिलीमीटर वर्षा होने की उम्मीद है. भदई फसल के अंतिम समय में होनेवाली बारिश से फसल अच्छी होने की गारंटी हो जायेगी. धान की फसल के लिए भी यह बारिश फायदेमंद है.

Also Read

Garhwa Weather: गढ़वा में लगातार बादल छाये रहेंगे, हर दिन होगी बारिश

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया, जानें झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

Jharkhand Trending Video

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola