Garhwa Weather: गढ़वा में लगातार बादल छाये रहेंगे, हर दिन होगी बारिश

Jharkhand Weather
Garhwa Weather: झारखंड के गढ़वा में लगातार बादल छाये रहेंगे. आने वाले कई दिनों तक हर दिन बारिश होने का अनुमान ग्रामीण कृषि मौसम सेवा ने जारी किया है.
Garhwa Weather: बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ से सटने वाले झारखंड के गढ़वा जिले में लगातार बादल छाए रहेंगे. हर दिन बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है. ग्रामीण कृषि मौसम सेवा ने कहा है कि इस सप्ताह बारिश होती ही रहेगी.
सितंबर में भी होगी अच्छी बारिश – ग्रामीण कृषि मौसम सेवा
ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के मुताबिक, अगस्त महीने की तरह सितंबर के महीने में भी अच्छी बारिश होगी, ऐसे संकेत मिल रहे हैं. 7 सितंबर को गढ़वा में 8 मिलीमीटर बारिश हुई. 8 सितंबर को 28 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है.
9, 10 और 11 सितंबर को 15-15 मिमी वर्षा का अनुमान
मौसम सेवा ने कहा है कि इसके बाद 9 सितंबर, 10 सितंबर और 11 सितंबर को 15-15 मिलीमीटर वर्षा होने की उम्मीद है. इसी तरह से आगे भी लगातार बारिश होती होगी. भदई फसल के अंतिम समय में होनेवाली इस बारिश से फसल अच्छी होने की गारंटी हो जायेगी.
फसल के लिए लाभदायक होगी बारिश
मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि धान की फसल के लिए भी यह बारिश लाभदायक साबित होगी. यद्यपि इस दौरान तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा. न्यूनतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. जिले में अगस्त महीने में हुई बारिश से इस साल भदई और धान दोनों ही फसलों का आच्छादन काफी उत्साहजनक है.
Also Read : Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया, जानें झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
Also Read : Jharkhand Weather: झारखंड के 5 जिलों में वर्षा-वज्रपात का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




