बच्चे के लापता होने पर हंगामा, पुलिस ने मामला शांत कराया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Jul 2024 9:21 PM
बच्चे के लापता होने पर हंगामा
गढ़वा थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव में एक बच्चे के गायब होने पर आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान ग्रामीणों ने छतरपुर स्थित विजई कंस्ट्रक्शन कंपनी के कैंप पर भी हमला कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार छतरपुर गांव निवासी पप्पू बिंद का 9 वर्षीय पुत्र रिशु कुमार घर से गायब हो गया था. उसकी मां अपने बच्चों को ढूंढने कोरवाडीह नदी के पास पहुंची. नदी में वह बच्चे को ढूंढने लगी. इस दौरान नदी के बगल में स्थित विजई कंस्ट्रक्शन के कैंप में जाकर परिजनों ने अपने बच्चों की खोजबीन करने का प्रयास किया. पर वहां मौजूद गार्ड ने उन्हें रोक दिया. इसी दौरान कैंप से दो चार पहिया वाहन निकला. ग्रामीणों ने शक के आधार पर उक्त चार पहिया वाहन का पीछा किया तथा एक वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. लेकिन एक वाहन वहां से चला गया. इसके बाद भड़के ग्रामीणों ने विजई कंस्ट्रक्शन के कैंप पर हमला कर दिया तथा वहां तोड़फोड़ कर दी. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर एसपी दीपक कुमार पांडे व उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा सहित अन्य आलाधिकारी ग्रामीणों को समझाने पहुंचे व उन्हें शैांत कराया. वहीं डॉग स्कॉवयड बुलाकर मामले की छानबीन शुरू की गयी. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे ने बताया कि रात के समय कैंप से एक वाहन निकला था. ग्रामीणों को शक था कि बच्चे को साइट के लोगों द्वारा कहीं ले जाया गया है. लेकिन ऐसा कोई मामला नहीं है पुलिस मामले का खुलासा करने में लगी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










