भंडरिया में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवक गंभीर रूप से घायल

भंडरिया में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
प्रतिनिधि, भंडरिया थाना क्षेत्र में बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घटनाओं से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरिया लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें डाल्टनगंज रेफर कर दिया गया. पहली दुर्घटना भंडरिया-नौका मार्ग स्थित आईटीआई के समीप हुई. जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ धमनी नवाडीह निवासी केश्वर यादव अपने वाहन से परसवार की ओर जड़ी-बूटी से लकवा का इलाज कराने जा रहे थे. इस दौरान नौका के पवन बाबा देव स्थल की ओर से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अचानक उनकी आर्टिगा कार से टकरा गयी. इस हादसे में भंडरिया निवासी बुटाई माझी का 22 वर्षीय पुत्र अंतू माझी और जग्गू माझी का 20 वर्षीय पुत्र रवि माझी गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने दोनों को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. दूसरी दुर्घटना भंडरिया-बडगड मुख्य मार्ग पर रामर मोड़ के पास हुई. यहां दुर्गाडीह निवासी रघुनाथ माझी का 24 वर्षीय पुत्र दिनेश माझी मोटरसाइकिल से छत्तीसगढ़ अपने ससुराल जा रहा था. तभी विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात बोलेरो से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गयी. टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही बडगड पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया. भंडरिया थाना प्रभारी सुभाष कुमार कुशवाहा स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और मामलों की जांच शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




