CSK vs DC: गुजरात टाइटंस ने टॉस जीता, CSK की पहले बैटिंग, देखें प्लेइंग XI

टॉस के वक्त दोनों कप्तान शुभमन गिल और रुतुराज गायकवाड़.
CSK vs DC मैच में Delhi Capitals ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. Chennai Super Kings पहले बल्लेबाजी कर रही है. जानें दोनों टीमों की प्लेइंग XI.
CSK vs DC: रविवार को डबल हेडर के पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. जीटी के कप्तान शुभमन गिल रन चेज कर जीतना चाहते हैं. चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा स्कोर पोस्ट करना चाहेगी. दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है. पॉइंट टेबल की ओर देखें तो जीटी की टीम 7 में से 3 मैच जीतकर सातवें नंबर पर है. जबकि पिछले मैच में मिली शानदार जीत के दम पर सीएसके पांचवें नंबर पर पहुंच गया है. चेन्नई ने अपने 7 में से 4 मुकाबले जीते हैं.
जीटी ने अरशद खान को दिया मौका
टॉस जीतने के बाद जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, ‘हम पहले बॉलिंग करेंगे. विकेट काफी अच्छा लग रहा है. इस तरह के विकेट पर, बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर होना फायदेमंद रहता है. (दोपहर की गर्मी पर) असल में, गर्मी उतनी भी ज्यादा नहीं है. काफी अच्छी हवा चल रही है, तो उम्मीद है कि हमारे गेंदबाजों के लिए यह ज्यादा मुश्किल नहीं होगा. हम काफी चीजें सही कर रहे हैं. बस छोटे-छोटे पलों को जीतने की बात है और मुझे लगता है कि गेंदबाजी में जब हम रन लुटाते हैं, तो उन तीन-चार ओवरों के दौरान हम बहुत ज्यादा रन दे देते हैं. इसलिए, बीच के ओवरों में लगातार सही लेंथ पर गेंद डालना जरूरी है. इसी बारे में हमारी बातचीत हुई है. टीम में एक बदलाव है अरशद टीम में वापस आए हैं.
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार.
उर्विल पटेल सीएसके की टीम में
टॉस के बाद सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने कहा, ‘पिच थोड़ी सूखी लग रही है और ज्यादातर यह ऐसी ही रहेगी, इसलिए हम पहले बैटिंग कर रहे हैं और एक अच्छा स्कोर बनाकर उसे डिफेंड करना चाहेंगे. पिछले मैच में हमने जिस बड़े अंतर से जीत हासिल की थी, उसे देखते हुए हमारा आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है. लेकिन फिर से कहूंगा, यह मैच नए सिरे से शुरू हो रहा है, जीरो से शुरू हो रहा है. हमें यह समझना होगा कि पिच कैसी है, उसी के हिसाब से बैटिंग करनी होगी और फिर स्कोर को डिफेंड करने की कोशिश करनी होगी. हमने टीम में बस एक बदलाव किया है, उर्विल टीम में आए हैं, और हम इम्पैक्ट प्लेयर का इस्तेमाल करेंगे.
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग XI
संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह.
ये भी पढ़ें…
RCB vs GT: Sai Sudharsan ने जड़े 58 गेंद पर 100 रन, क्रिस गेल की लिस्ट में
RCB vs GT: 81 रन पर आउट होते ही गुस्से से लाल हुए Virat Kohli, खुद से थे नाराज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




