जय श्री राम और हर-हर महादेव से गूंज उठा मंदिर परिसर

Published by : DEEPAK Updated At : 23 Sep 2025 9:36 PM

विज्ञापन

सोमवार की रात नरखोरिया खुर्द स्थित शिव मंदिर प्रांगण में धार्मिक उल्लास और भक्ति भावना से सराबोर वातावरण में जय बजरंग बली क्लब के तत्वावधान में ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ किया गया

विज्ञापन

श्रीबंशीधर नगर. सोमवार की रात नरखोरिया खुर्द स्थित शिव मंदिर प्रांगण में धार्मिक उल्लास और भक्ति भावना से सराबोर वातावरण में जय बजरंग बली क्लब के तत्वावधान में ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ किया गया. इस मौके पर पूरा परिसर जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा. कार्यक्रम का उद्घाटन क्लब के संस्थापक सूर्य देव मेहता, बैजनाथ प्रसाद, बीरेंद्र प्रसाद, बिक्रमा प्रसाद, अशोक मेहता, हरिओम प्रकाश, देवीदयाल मेहता, रामाधार मेहता, बसंत जायसवाल, सीताराम प्रसाद और सतीश प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोगों ने किया. इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष संजीव सिंह उर्फ अंशु, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र मेहता, उपाध्यक्ष जितेंद्र मेहता उर्फ राजा समेत सुरेंद्र मेहता, उपेंद्र मेहता उर्फ राजू, सिकंदर मेहता, चंदन मेहता, श्यामा मेहता, अभय मेहता, ओमविकास मेहता, अवधेश मेहता, अखिलेश मेहता, मुन्ना मेहता, भूखन मेहता, अशर्फी मेहता, रामप्रीत मेहता और हरिहर गिरी भी मौजूद रहे. रामलीला का मंचन औरंगाबाद से आये प्रख्यात कलाकारों की टीम द्वारा किया जा रहा है. उद्घाटन दिवस पर मंच पर जब भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की वेशभूषा धारण किये कलाकार उतरे तो दर्शकों में अपार उत्साह उमड़ पड़ा. रंग-बिरंगी रोशनी, पारंपरिक संगीत और भव्य मंच सज्जा ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola