कोईंदी में आग लगने से ब्लीचिंग पाउडर लदा ट्रक जलकर राख

कोईंदी में आग लगने से ब्लीचिंग पाउडर लदा ट्रक जलकर राख
प्रतिनिधि, श्री वंशीधर नगर वंशीधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोईंदी गांव में शुक्रवार सुबह सड़क किनारे खड़े ब्लीचिंग पाउडर लदे एक ट्रक में आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया. घटना में ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया है. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. जानकारी के अनुसार, ट्रक में ब्लीचिंग पाउडर लोड था, जिसे रेणुकूट (उत्तर प्रदेश) से जालेश्वर ले जाया जा रहा था. गुरुवार रात ट्रक चालक अलीमन अंसारी की तबीयत अचानक खराब हो गयी थी. चालक ने रात में ही इसकी सूचना वाहन मालिक को दी थी. मालिक ने उसे तबीयत ठीक होने के बाद ही आगे जाने की हिदायत दी थी. इसके बाद चालक ट्रक को कोईंदी गांव के पास सड़क किनारे खड़ा कर अपने घर चला गया. वहीं शुक्रवार सुबह अचानक ट्रक से आग की तेज लपटें उठने लगीं, जिसको देखकर स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन ब्लीचिंग पाउडर होने के कारण आग तेजी से फैल गयी. इसके बाद ग्रामीणों ने दमकल विभाग को घटना की सूचना दी. सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया. पुलिस ने भी भी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस शॉर्ट सर्किट आग लगने का आशंका जता रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










