गर्मी बढ़ते ही गढ़वा में बिजली के तार में लगने लगी आग, आपूर्ति हो रही है बाधित

गर्मी बढ़ते ही गढ़वा में बिजली के तार में लगने लगी आग, आपूर्ति हो रही है बाधित
प्रतिनिधि, गढ़वा जिले में पड़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है. लगातार बढ़ते तापमान के कारण जहां लोग परेशान हैं, वहीं बिजली व्यवस्था भी चरमराने लगी है. गढ़वा का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिसके कारण बिजली के उपकरणों और केबलों पर अत्यधिक दबाव पड़ रहा है. तेज धूप और अत्यधिक गर्मी के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में आये दिन बिजली के केबल में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं. इससे घंटों बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है और लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ रही है. शुक्रवार को शहर के टंडवा स्थित वार्ड नंबर 19 में बिजली के केबल में अचानक आग लग गयी, जिससे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त केबल को बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल की.
सावधानीपूर्वक करे बिजली उपकरणों का उपयोग बिजली विभाग के कनीय अभियंता कमल कुमार ने बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण बिजली के तार और केबल अधिक गर्म हो जा रहे हैं, जिससे शॉर्ट सर्किट और आग लगने जैसी घटनाएं बढ़ गयी हैं. उन्होंने कहा कि इन दिनों ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही है.उन्होंने लोगों से भी अपील की कि बिजली उपकरणों का सावधानीपूर्वक उपयोग करें व किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी दिखने पर तुरंत विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते समस्या का समाधान किया जा सके.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










