सामूहिक प्रयास से किसी भी नदी को किया जा सकता है पुनर्जीवित: एसडीएम
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 28 May 2026 9:26 PM
सामूहिक प्रयास से किसी भी नदी को किया जा सकता है पुनर्जीवित: एसडीएम
प्रतिनिधि, गढ़वा
आपन सरस्वतिया अभियान के तहत शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार पुराने समाहरणालय के पीछे स्थित श्रीजानकीबाग पहुंचे. यहां सरस्वती नदी घाट की स्वच्छता और सुव्यवस्था देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ स्वयं नदी में उतरकर कुदाल चलाकर श्रमदान किया. एसडीएम ने कहा कि अब तक देखे गये घाटों में यह घाट सबसे स्वच्छ और व्यवस्थित प्रतीत होता है. उन्होंने सरस्वती नदी की सफाई और संरक्षण में योगदान देने वाले सभी सदस्यों और ग्रामीणों की प्रशंसा की. एसडीएम ने कहा कि समाज की जागरूकता और सामूहिक प्रयास से ही किसी भी नदी को पुनर्जीवित किया जा सकता है. उन्होंने अन्य क्षेत्रों के लोगों से भी ऐसे जनसहभागिता आधारित प्रयासों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया.
श्रीजानकीबाग पूजा समिति नवादा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह चंदेल ने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी की ओर से चलाया जा रहा आपन सरस्वतिया अभियान अतुलनीय है. उनकी उपस्थिति, स्नेह और मार्गदर्शन से लोगों को निरंतर प्रेरणा मिल रही है. इससे सरस्वती नदी को पुनर्जीवित करने के अभियान को नयी ऊर्जा मिली है. उन्होंने कहा कि समिति सरस्वती नदी के पुनर्जीवन के लिए हरसंभव प्रयास करेगी. मौके पर संस्कार भारती झारखंड प्रांत के कला धरोहर संयोजक नीरज श्रीधर श्यामदेव बिंद, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि रामध्यान पाल, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि दिनेश बिंद, विश्वजीत कुमार, अधिवक्ता अमोद कुमार सिन्हा, अरविंद कुमार मेहता, लाल बहादुर शाह, सुदामा बिंद, विनय कुमार, सुभाष कुमार, उदय पासवान व रामराज बिंद उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










