राज्यस्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में सत्येंद्र ने जीता रजत
Published by :Akarsh Aniket
Published at :07 Sep 2025 8:41 PM (IST)
विज्ञापन

- रांची के खेलगांव में हुआ था प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन
– रांची के खेलगांव में हुआ था प्रतियोगिता का आयोजन
प्रतिनिधि, गढ़वा
रांची के खेलगांव स्थित शूटिंग रेंज में दो से पांच सितंबर तक आयोजित राज्यस्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में जिले के सत्येंद्र प्रसाद यादव ने रजत पदक जीता. सत्येंद्र ने यह सफलता 10 मीटर एयर पिस्टर स्पर्धा ने हासिल की. इस प्रतियोगिता में जिले की 19 सदस्यीय टीम ने भाग लिया. खिलाड़ियों ने विभिन्न कैटेगरी में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया. द गढ़वा राइफल क्लब के अध्यक्ष आलोक मिश्रा ने कहा कि सत्येंद्र की यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि हमे विश्वास है कि आने वाले समय में गढ़वा जिला राइफल क्लब और भी बेहतर प्रदर्शन करेगा. सत्येंद्र यादव की इस सफलता पर क्लब के उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी, संयुक्त सचिव धर्मेंद्र पाल, अजय कांत, कोषाध्यक्ष पीयूष प्रयाग, गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, उपाध्यक्ष विजय केसरी, मदन प्रसाद केसरी, ओमप्रकाश तिवारी, डॉ उमेश सहाय, कौशलेश तिवारी, राजकमल तिवारी, मनोज संसाई, अनिता दत्त, रेखा चौबे, राकेश पाल, डॉ पतंजलि केसरी, डॉ पंकज प्रभात, क्रिकेट संघ के सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह आदि ने बधाई दी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




