पूर्णिया से दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और टाइमिंग

Published by : Preeti Dayal Updated At : 26 Apr 2026 12:21 PM

विज्ञापन

पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Train News: रेलवे ने यात्रियों को समर सीजन का तोहफा दिया. आज से दिल्ली तक का सफर और भी आसान होने वाला है. पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार के बीच स्पेशल ट्रेन शुरू होने जा रही है, जिससे उत्तर बिहार के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी. सप्ताह में दो दिन चलने वाली यह ट्रेन छुट्टियों में सफर को आसान बनाएगी.

विज्ञापन

Bihar Train News: गर्मी के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रेल यात्रियों के लिए बड़ा फैसला लिया. इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलने वाली है. आज शाम से पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार टर्मिनल के बीच स्पेशल ट्रेन की सेवा की शुरुआत होने वाली है. इस ट्रेन के शुरू होने से उत्तर बिहार के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी. रेलवे की तरफ से चलाई जा रही यह स्पेशल ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी.

ट्रेन की शुरुआत को लेकर यात्रियों में उत्साह

गर्मी की छुट्टियों के दौरान दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है, जिससे यात्रियों को सफर के समय काफी परेशानी होती है. इसी को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया. बताया जा रहा है कि पहले ही दिन से यात्रियों में इस ट्रेन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है. इस रूट पर पहले से चल रही ट्रेनों में छुट्टियों के दैरान काफी भीड़ रहती है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. लेकिन अब यात्रियों को यात्रा करने में न सिर्फ सहूलियत मिलेगी बल्कि उनकी यात्रा बेहद आरामदायक होगी.

ट्रेन की टाइमिंग और स्टॉपेज

जानकारी के अनुसार, आज शाम पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन संख्या 05579- 05580 का उद्घाटन किया जाएगा. यह ट्रेन निर्धारित समय के अनुसार, पूर्णिया कोर्ट स्टेशन से शाम 4 बजकर 30 मिनट पर खुलेगी. रास्ते में यह ट्रेन सहरसा, सुपौल, निर्मली, झंझारपुर, सकरी, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, रक्सौल और नरकटियागंज सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी. इन स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को भी इस नई सुविधा का सीधा लाभ मिलेगा.

ट्रेन के चलने से इन्हें मिलेगा फायदा

इस ट्रेन के चलने से कई छोटे जिलों के यात्रियों को लाभ मिलेगा. ट्रेन का रूट व्यापक क्षेत्र को कवर करेगा. इससे छोटे स्टेशन के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी, जहां रेलवे ने सभी स्टॉपेज तय कर दिया है. रेलवे सूत्रों के मुताबिक, यह ट्रेन विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन रात 1 बजकर 5 मिनट पर आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन के शुरू होने से खासकर बिहार के सीमांचल और मिथिलांचल इलाके के लोगों के लिए दिल्ली तक का सफर अब ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाएगा.

क्या है रेलवे का उद्देश्य?

स्पेशल ट्रेन चलाने को लेकर रेलवे का उद्देश्य समर सीजन में यात्रियों की परेशानी कम करना और यात्रा को सुगम बनाना है. रेलवे की ओर से यात्रियों से समय पर टिकट बुक करने और यात्रा से पहले शेड्यूल जांच ने की अपील की गई है.

(पूर्णिया से अखिलेश चंद्रा की रिपोर्ट)

Also Read: JDU ऑफिस पहुंचे नीतीश कुमार, 10 मिनट तक पार्टी नेताओं ने मिले, दिए ये 5 संदेश

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन