पूर्णिया: GMCH की ओपीडी में बच्चों की सेहत पर खास फोकस, पीडियाट्रिक्स विभाग में 4 विशेषज्ञ संभालेंगे मोर्चा

विज्ञापन

पूर्णिया स्थित राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्णिया राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (GMCH) में मौसमी बीमारियों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. बाल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए पीडियाट्रिक्स विभाग में चार विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है. OPD परामर्श और रजिस्ट्रेशन के समय की विस्तृत जानकारी यहां उपलब्ध है.

विज्ञापन

राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच), पूर्णिया के ओपीडी में मौसमी बीमारियों और संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए नवजात व छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

विज्ञापन

गुरुवार को बाल स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ रखने के लिए पीडियाट्रिक्स विभाग में एक साथ चार विशेषज्ञ चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की गई है. इसके अतिरिक्त ईएनटी, गायनी, मेडिसिन और मानसिक रोग विभाग समेत सभी प्रमुख ओपीडी सेवाओं का विस्तृत रोस्टर जारी कर दिया गया है.

ओपीडी एवं रजिस्ट्रेशन का समय

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार ओपीडी सेवाएं दो सत्रों में संचालित होंगी:

  • ओपीडी परामर्श समय: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक एवं शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक.
  • पर्चा (रजिस्ट्रेशन) काउंटर समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक एवं शाम 3:30 बजे से 5:30 बजे तक.

गुरुवार का विभागवार डॉक्टर रोस्टर

  • पीडियाट्रिक्स (शिशु रोग विभाग):

    डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ. सुशांत, डॉ. अन्वेशा एवं डॉ. निखिल आर्या. (चारों चिकित्सक बच्चों की मौसमी बीमारियों व गंभीर समस्याओं का उपचार करेंगे.)

  • इएनटी (कान, नाक एवं गला रोग):

    डॉ. संजीव, डॉ. अनवर कबीर एवं डॉ. एच.के. शर्मा.

  • गायनी (स्त्री एवं प्रसूति रोग):

    डॉ. अनिशा किशोर एवं डॉ. गुफराना. (गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, प्रसव पूर्व परामर्श और महिला रोगों का निदान करेंगी.)

  • सर्जरी विभाग:

    डॉ. संतसेवी प्रसाद एवं डॉ. अमर किशोर.

  • मेडिसिन (सामान्य रोग):

    डॉ. मुजतबा अशरफ.

  • ऑर्थोपेडिक (हड्डी रोग):

    डॉ. के.एस. आनंद.

  • मानसिक रोग विभाग:

    डॉ. नायाब अंजुम. (तनाव, अवसाद, डिप्रेशन एवं नशामुक्ति से संबंधित परामर्श व काउंसिलिंग उपलब्ध कराएंगे.)

  • स्किन (त्वचा रोग):

    डॉ. भवेश रजक.

  • नेत्र रोग (आंख):

    डॉ. प्रज्ञा प्रसून.

  • दंत रोग (दांत):

    डॉ. नाहिद.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन