ePaper

जय श्रीराम के उदघोष से गुंजायमान हुआ रंका बाजार

Updated at : 06 Apr 2025 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
जय श्रीराम के उदघोष से गुंजायमान हुआ रंका बाजार

जय श्रीराम के उदघोष से गुंजायमान हुआ रंका बाजार

विज्ञापन

रंका. रंका में रामनवमी जुलूस धूमधाम से निकाला गया. इसमें सैकड़ों रामभक्त शामिल हुए. जुलूस श्री रघुनाथ हनुमान मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकल कर नगर भ्रमण किया. इस अवसर पर भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की झांकी निकाली गयी. जय श्री राम की उदघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया. इससे पहले श्री रघुनाथ अखाड़ा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें एसडीओ रूद्र प्रताप, एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह, बीडीओ शुभम बेला टोपनो, सीओ शिव पूजन तिवारी, पुलिस निरीक्षक सुभाष कुमार पासवान, थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह सहित सभी सम्मानित अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर एसडीओ रुद्र प्रताप ने कहा कि भगवान राम के जन्मोत्सव पर हम रामनवमी का त्योहार मना रहे हैं. भगवान राम एक आदर्श पुरुष थे, उनके आदर्शों पर चलना चाहिए. उन्होंने रामनवमी जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकालने की बात कही. एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह ने कहा कि भगवान श्री राम के जन्मोत्सव धार्मिक परंपराओं के अनुरूप सदियों से मनाया जा रहा है. यह पर्व धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है. इसमें सबकी सहभागिता होनी चाहिए. उन्होंने रामनवमी जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न कराने की बात कही. जुलूस के दौरान एसडीओ रूद्र प्रताप, एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह, बीडीओ शुभम बेला टोपनो, सीओ शिव पूजन तिवारी, पुलिस निरीक्षक सुभाष कुमार पासवान व थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह पुलिस जवानों के साथ मुस्तैद थे. उपस्थित लोग : मौके पर आखाड़ा के महंत बलराम पांडेय, रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष सुल्पानी सिंह, सचिव चप्पू चंद्रवंशी, किशोर कुमार, उत्तम पांडेय, भिखारी पाल, मोहित चौधरी, रानु राजकमल सिंह, अमरेंद्र कुमार, अंकित दुबे, राजन कुमार व विकास पाल सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY

लेखक के बारे में

By SANJAY

SANJAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola