भंडरिया उच्च विद्यालय में कैदी ने लिखी परीक्षा

भंडरिया उच्च विद्यालय में कैदी ने लिखी परीक्षा
भंडरिया. जैक द्वारा आयोजित इंटर परीक्षा को लेकर भंडरिया में कुल दो परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय भंडरिया में बनाये गये परीक्षा केंद्र में गुरुवार को 208 में से 207 परीक्षार्थियों ने परीक्षा लिखी. यहां एक आरोपी अर्जुन यादव एवं एक निरुद्ध किये गये कैदी ने भी कड़ी सुरक्षा में इंटर की परीक्षा लिखी. अर्जुन को गढ़वा कारागार से लाया गया था. वहीं एक अन्य नाबालिग बाल सुघार गृह से लाया गया था. उधर परियोजना प्लस टु उच्च विद्यालय में एक छात्रा की तबियत बिगड़ने पर उसका इलाज किया गया. स्वास्थ्य विभाग के डॉ अजय कुमार पटेल के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य विभाग के टीम ने उक्त छात्रा का इलाज किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




