पंचायत सचिव पर झूठ बोलकर प्राथमिकी दर्ज कराने का आरोप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Feb 2025 9:09 PM
पंचायत सचिव पर झूठ बोलकर प्राथमिकी दर्ज कराने का आरोप
रंका. रंका प्रखंड कार्यालय में कार्यरत पंचायत सचिव फौजदार साहु ने झूठ बोलकर थाना में चोरी संबंधी प्राथमिकी दर्ज करायी है. पंचायत सचिव फौजदार साहु वर्तमान में बाहाहारा पंचायत के पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत नहीं है. बाहाहारा पंचायत के पंचायत सचिव कंचन कुमारी नियुक्त है. यह बात कंचन कुमारी ने कही. उन्होंने बताया कि फौजदार साहु मात्र खरडीहा और खपरो पंचायत के पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने झूठ बोला कि वह बाहाहारा, खपरो और खरडीहा तीनों पंचायतों के पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत हैं. बाहाहारा पंचायत की सचिव कंचन कुमारी ने बताया कि वह पिछले पांच-छह महीने से बाहाहारा पंचायत के पंचायत सचिव के पद पर नियुक्त हैं. उन्होंने बताया कि पूर्व के पंचायत सचिव फौजदार साहु ने उन्हें बाहाहारा पंचायत के प्रभार नहीं दिया था. वह बिना प्रभार के पंचायत के विकास कार्य देखती हैं. सभी कागजात पर है कब्जा : श्री साहू ने सभी सरकारी दस्तावेज मसलन 14वें वित्त एवं 15वें वित्त आयोग के कैश बुक, पास बुक, रेकड़ पंजी सहित मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं का रेकड़ पंजी अन्य दस्तावेज अपने पास रखा था. कंचन ने बताया कि उसने बाहाहारा पंचायत के 14वें वित्त एवं 15वें वित्त आयोग के कैश बुक, पास बुक व रेकड़ पंजी सहित अन्य सरकारी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराये जाने को लेकर कार्यालय में आवेदन दिया है. इसके बाद भी उन्हें कुछ दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया. 10 फरवरी को तीन पंचायतों के दस्तावेजों की हुई है चोरी गौरतलब है कि पिछले 10 फरवरी की रात प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित एक पुराने एवं जर्जर भवन में अस्थायी पंचायत कार्यालय के खिड़की तोड़कर अज्ञात चोरों ने खरडीहा, खपरो और बाहाहारा पंचायत के सभी सरकारी दस्तावेज की चोरी कर ली है. इस बाबत पंचायत सचिव फौजदार साहु ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. जबकि पंचायत सचिव फौजदार साहु वर्तमान में बाहाहारा पंचायत के पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत ही नहीं है. अंकेक्षण के लिए रखा था दस्तावेज : फौजदार साहू इस संबंध में फौजदार साहू ने यह बात स्वीकार किया कि बाहाहारा पंचायत के सचिव पद पर कंचन कुमारी की नियुक्ति हो चुकी है. लेकिन उन्होंने उक्त पंचायत के कैश बुक, पासबुक एवं 14वें और 15वें वित्त की पंजी अंकेक्षण (ऑडिट) कराने के उद्देश्य से अपने ही पास रखा था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










