दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल
Published by : DEEPAK Updated At : 23 Sep 2025 9:40 PM
गढ़वा थाना क्षेत्र के ढोटी गांव के जोगीबाबा स्थान के पास दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी.
गढ़वा. गढ़वा थाना क्षेत्र के ढोटी गांव के जोगीबाबा स्थान के पास दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक ढोटी गांव निवासी स्व घुटूर साव का पुत्र राम गति साव बताया गया है. जबकि घायलों में ढोटी गांव निवासी संजय साव का पुत्र अनूप साव, स्व महेंद्र विश्वकर्मा का पुत्र पवन विश्वकर्मा एवं उनका दामाद स्व मनोहर विश्वकर्मा का पुत्र संतोष विश्वकर्मा शामिल है. सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. यहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. इस घटना में घायल संतोष विश्वकर्मा और अनूप की स्थिति काफी गंभीर बनी हुयी है. घटना के संबंध में बताया गया है कि एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर राम गति साव व अनुज कुमार गढ़वा की ओर आ रहे थे, इसी क्रम में विपरीत दिशा से दूसरी मोटरसाइकिल सवार पवन विश्वकर्मा तथा संतोष विश्वकर्मा आ रहे थे इसी दौरान दोनों की मोटरसाइकिल में टक्कर हो गयी. इसके कारण रामगति साव की मौत घटनास्थल पर हो गयी. परिजनों द्वारा राम गति साव सहित घायलों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने राम गति साव को मृत घोषित कर दिया. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










