वसूली के लिए पदाधिकारियों को धमका रहे हैं विधायक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Jan 2025 9:24 PM
वसूली के लिए पदाधिकारियों को धमका रहे हैं विधायक
गढ़वा. झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने एक बयान जारी कर गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद से ही सत्येंद्र नाथ तिवारी जानबूझकर क्षेत्र छोड़कर भागे हुए हैं ताकि उन्हें जनता की समस्याओं से रू-ब-रू न होना पड़े. भाजपा कार्यकर्ताओं का भी फोन विधायक नहीं उठा रहे है्ं. चुनाव में सत्येंद्र नाथ तिवारी को वोट देकर जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है. श्री दूबे ने कहा है कि विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी गढ़वा जिला से बाहर अपना ठिकाना बना चुके हैं. जिले में अपने कुछ रिश्तेदारों के माध्यम से थाना, प्रखंड एवं जिला के अघिकारी-पदाधिकारियों से महीना पहुंचाने का दबाव बना रहे हैं. पूर्ववर्ती कार्यकाल की तरह इस कार्यकाल में भी अवैध बालू उठाव कर उत्तर प्रदेश भेजने तथा विधानसभा अंतर्गत विभिन्न जगहों पर अवैध क्रशर प्लांट चलाने के लिए जिला अधिकारियों को मजबूर करने का प्रयास किया जा रहा है. कभी सरेआम पुलिस अधीक्षक कार्यालय जलाने की धमकी दी जा रही है तो कभी अधिकारियों की संपत्तियों की जांच करने की गीदड़ भभकी दी जा रही है. कुछ दिन पूर्व जिला आपूर्ति पदाधिकारी के साथ दुर्व्यवहार करने का प्रयास किया गया. ऐसा व्यवहार कर वह यहां के पदाधिकारियों को डरा-धमकाकर वसूली करने का रास्ता साफ करना चाहते हैं. लेकिन झामुमो सरकार में उनकी यह मंशा कभी पूरी नहीं होने वाली है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










