विवाहिता ने लगायी फांसी, कारण स्पष्ट नहीं

विवाहिता ने लगायी फांसी, कारण स्पष्ट नहीं
कांडी. कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत घटहुआ कला गांव निवासी रोहित कुमार बैठा की पत्नी लक्ष्मी देवी (22 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना शुक्रवार की शाम करीब छह बजे की है. बताया गया कि घटना के दौरान मृतका के सभी परिजन खेत में काम करने गये थे. बाद में जब उसका घर पहुंचा, तो उसने देखा की घर के एक कमरे का दरवाजा बंद है. रौशनदान से झांक कर देखा, तो छत में लगे सीलिंग फैन के हुक से मृतका का शव झूल रहा था. पति रोहित ने तुरंत अपनी मां आशा देवी को इसकी जानकारी दी. दरवाजा का कुंडी तोड़ा गया. इसके बाद परिजनों ने फांसी के फंदे से लक्ष्मी को उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. परिजनों ने फोन के माध्यम से मृतका के मायके वालों को इसकी सूचना दी. घटना की सूचना पाकर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं इसकी सूचना कांडी थाना पुलिस को भी दी गयी. सूचना पाकर कांडी एसआइ विद्यासागर व एएसआइ शंभू कुमार अपने दल-बल के साथ पहुंचे तथा उन्होंने परिजनों से पूछताछ की. शनिवार की सुबह मृतका के मायके वाले भी पहुंचे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेजा. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




