ePaper

मुख्या आरोपी ने किया आत्मसमर्पण, एक गिरफ्तार

Updated at : 08 Sep 2025 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्या आरोपी ने किया आत्मसमर्पण, एक गिरफ्तार

व्यवसायी पीयूष गुप्ता के घर फायरिंग मामले का खुलासा

विज्ञापन

व्यवसायी पीयूष गुप्ता के घर फायरिंग मामले का खुलासा प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा पुलिस ने शहर के व्यवसायी पीयूष गुप्ता के घर पर हुई फायरिंग कांड का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में कुख्यात अपराधी रवि तिवारी गिरोह के सदस्य अनुज कुमार तिवारी (हंसकेर गांव) को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही मुख्य आरोपी रवि तिवारी ने भी कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है. वहीं गिरफ्तार आरोपी अनुज के पास से एक कट्टा भी बरामद किया गया. गौरतलब है कि 5 सितंबर की रात नामधारी कॉलेज के पास स्थित पीयूष गुप्ता के घर पर आरोपियों ने जान मारने की नीयत से अंधाधुन फायरिंग की थी. घटना के उद्भेदन के लिए एसडीपीओ नीरज कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई, जिसमें थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी, एएसआई अविनाश राज, सुबोध बड़ाइक, प्रदीप केशरी और अभिमन्यु सिंह शामिल थे. ऐसे पकड़ा गया आरोपी जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि फायरिंग से पहले शाम 5:19 बजे पीयूष गुप्ता को धमकी भरा कॉल किया गया था. यह नंबर अनुज तिवारी का निकला, जिसके आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया. पूछताछ में अनुज ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह रवि तिवारी गैंग का सदस्य है और गिरोह का काम भय पैदा कर रंगदारी वसूली करना है. अनुज ने खुलासा किया कि 5 सितंबर को बगही स्थित कस्तूरबा विद्यालय मैदान में रवि तिवारी अपनी कार से पहुंचा था. उसके साथ रोहित तिवारी, गौरव तिवारी और रूपेश उर्फ बिट्टू तिवारी पहले से मौजूद थे. उनके पास दो दोनाली बंदूक और एक कट्टा था. घटना के बाद आरोपी कार से फरार हो गये. रवि तिवारी ने अनुज को कट्टा ‘गिफ्ट’ के रूप में देकर अपने पास रखने को कहा. वर्तमान में पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है. .सोशल मीडिया पर रवि ने दी थी चेतावनी, फिर कोर्ट में किया आत्मसमर्पण मुख्य आरोपी रवि तिवारी ने सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो जारी कर पुलिस को चेतावनी दी थी, लेकिन बाद में उसने गढ़वा के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में आत्मसमर्पण भी कर दिया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रवि तिवारी ने प्रशासन को चुनौती देते हुए कह रहा था कि प्रशासन से निवेदन है हम किसी को दिक्कत दे रहे है, तो हमको दिक्कत दे लेकिन मेरे घर वाले के साथ कुछ हुआतो अच्छा नहीं होगा. इसके बाद रवि तिवारी ने सोमवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण भी कर दिया. पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि रवि तिवारी पुलिस के दबाव के कारण न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola