ePaper

बरदरी उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शिक्षकों की कमी, छात्रों के भविष्य पर संकट

Updated at : 07 Sep 2025 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
बरदरी उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शिक्षकों की कमी, छात्रों के भविष्य पर संकट

बरदरी उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शिक्षकों की कमी, छात्रों के भविष्य पर संकट

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रंका

अनुमंडल के बरदरी उत्क्रमित उच्च विद्यालय के 79 छात्र-छात्राएं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित हैं. विद्यालय में प्रधानाध्यापक नीरज कुमार राम और विज्ञान शिक्षक हरिचंद्र कुमार चौधरी ही तैनात हैं. हिंदी और विज्ञान के अलावा गणित, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान व संस्कृत के शिक्षक नहीं हैं. स्थिति ऐसी है कि मध्य विद्यालय के चार पारा शिक्षक अस्थायी रूप से अन्य विषय पढ़ा रहे हैं, जिससे केवल खानापूर्ति हो रही है। विद्यार्थियों का कहना है कि पढ़ाई ठीक से नहीं होती, कई बार उन्हें खुद पढ़ना पड़ता है और जो समझ में नहीं आता, उसे छोड़ना पड़ता है. प्रधानाध्यापक नीरज कुमार ने बताया कि विद्यालय के तीन शिक्षक विकास कुमार, चंदन कुमार और महेंद्र प्रसाद को अन्य स्कूलों में प्रतिनियोजित कर दिया गया है. वे खुद भी ऑफिशियल कामकाज के साथ समय मिलने पर पढ़ाते हैं. उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कमी को लेकर विभाग को पत्र भेजा गया है, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई है. हाल ही में जिला शिक्षा पदाधिकारी कौशर रजा ने विद्यालय का निरीक्षण किया था, उस समय भी शिक्षकों की नियुक्ति की मांग रखी गई थी। ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने विभाग से शीघ्र समाधान की गुहार लगाई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola