ePaper

दुर्गा पूजा के लिए जारी करें हेल्पलाइन नंबर: एसडीएम

Updated at : 03 Sep 2025 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्गा पूजा के लिए जारी करें हेल्पलाइन नंबर: एसडीएम

कॉफी विद एसडीएम में दुर्गा पूजा समितियों संग संवाद, पूजा की तैयारियों पर हुआ मंथन

विज्ञापन

कॉफी विद एसडीएम में दुर्गा पूजा समितियों संग संवाद, पूजा की तैयारियों पर हुआ मंथन – विधि व्यवस्था को लेकर एसडीएम ने दिये कई निर्देश – एसडीएम ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया प्रतिनिधि, गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम कॉफी विद एसडीएम में बुधवार दुर्गा पूजा समितियों ने भाग लिया. इस दौरान लगभग दो दर्जन पूजा समिति के 50 से अधिक सदस्यों की सहभागिता रही. संवाद में दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर पूजा समितियों ने अपनी-अपनी समस्याएं और सुझाव विस्तार से रखे. जिन पर एसडीएम ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया. इस दौरान एसडीएम ने नगर परिषद गढ़वा और मझिआंव नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारियों को दुर्गा पूजा के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी करने का निर्देश दिया, ताकि न केवल पूजा समितियां बल्कि आम श्रद्धालु भी साफ–सफाई, प्रकाश व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं से संबंधित शिकायत और सुझाव सीधे दर्ज करा सकें. अवैध शराब निर्माण व बिक्री करने वालों पर होगी कार्रवाई संवाद कार्यक्रम में कुछ पूजा समिति ने कहा कि पर्व के दौरान कुछ अराजक तत्व नशा कर भक्तिभाव के रंग को भंग कर देते हैं. इस पर एसडीएम ने अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और सेवन पर प्रभावी रोक लगाने का भरोसा देते हुए कहा कि उत्पाद विभाग और पुलिस मिलकर विशेष अभियान चलायेंगे तथा वाहन चालकों का रैंडम अल्कोहल टेस्ट भी करेंगे. विधि व्यवस्था को लेकर मिले सुझाव बैठक में विभिन्न पूजा समिति के प्रतिनिधियों ने अलग–अलग समस्याएं रखीं. मां भगवती पूजा समिति नाहर चौक के कौशल कुमार ने आरती के समय अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की. शिव मंदिर पूजा समिति लखना के भीम मिस्त्री ने कहा कि पिछली बार की तरह अवांछित स्थिति न हो इसके लिए प्रशासन को सजग रहना होगा. दुर्गा पूजा समिति लगमा के अनंत प्रसाद ने षष्ठी से दशमी तक होने वाले नाट्य मंचन कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा की मांग रखी. मां काली पूजा समिति गढ़वा के पियूष पाठक ने हाई मास्ट लाइट की खराबी और जलजमाव की समस्या के समाधान की मांग की. वहीं राहुल कुमार पाठक ने अवैध वाहन पड़ाव की समस्या उठायी जिस पर नगर परिषद को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया. नवादा दुर्गा पूजा समिति के संयोजक अनिल सोनी ने हाईवे किनारे पंडाल के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न होने की समस्या रखी. लाइसेंस निर्गत करने की मांग मां दुर्गा पूजा समिति नवादा के अध्यक्ष सुखबीर पाल ने पात्र समितियों को लाइसेंस निर्गत करने की मांग की. वहीं मां गढ़ देवी मंदिर समिति के अरविंद पटवा ने असामाजिक तत्वों पर रोकथाम की बात कही और अनुरोध किया कि दुर्गा पूजा पर्व के दौरान प्रथम तिथि से दशमी तक मांस-मदिरा की दुकानें बंद रखी जायें, विशेषकर मंदिरों और पूजा पंडालों के मार्ग पर. जय मां अंबे समिति मदरसा रोड के संयोजक सुभाष कुमार ने कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत की, जिस पर एसडीएम ने उनसे लिखित आवेदन मांगा. रामबांध तालाब की दुर्दशा पर चर्चा जय मां शेरावाली संघ टंडवा के अध्यक्ष दौलत सोनी ने रामबांध तालाब की 100 प्रतिशत जलकुंभी से भर जाने पर चिंता जतायी. सभी समितियों का विसर्जन यहीं होता है. इस पर एसडीएम ने नगर परिषद को तुरंत तालाब साफ कराने का निर्देश दिया. जय माता दी संघ सोनपुरवा के शंकर कुमार ने तालाब में होटलों के गंदे पानी के बहाव और किनारे लगी लाइटों की खराबी की शिकायत की. कुछ सदस्यों ने तालाब के सुंदरीकरण पर खर्च हुई भारी राशि की जांच की मांग भी की. सुरक्षा और सहयोग पर जोर देवी धाम जरगड़ के संयोजक अनुप कुमार गुप्ता ने रात्रिकालीन भक्ति कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा की मांग की. हरैया निवासी शुभम सिंह ने बताया कि उनका नवयुवक संघ पिछले 23 वर्षों से शांतिपूर्ण आयोजन करता आ रहा है. उन्होंने पहली बार बैठक में बुलाए जाने के लिए एसडीएम का आभार जताया. टंडवा, बूढ़ीखांड़, लगमा, मझिआंव, सहीजना, नारायणपुर, बानुटिकर और ओबरा की समितियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया. बैठक में शशिकांत दुबे, चांदसी यादव, अविनाश पासवान, अरुण सोनी, हीरा सोनी और सुधीर यादव ने भी अपने विचार रखे. जल्द जारी होगा हेल्पलाइन नंबर नगर पंचायत मझिआंव के कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि इस बार स्वच्छ पूजा पंडाल प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी और हेल्पलाइन नंबर भी जल्द जारी होगा. थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने समितियों से अपने स्तर पर स्वयंसेवक नियुक्त करने की अपील की, ताकि प्रशासन और समिति मिलकर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कर सकें. एसडीएम संजय कुमार ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि दुर्गा पूजा के दौरान स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और शांति-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola