भाजपा अकेली पार्टी, जिसमें आंतरिक लोकतंत्र कायम है

Updated at : 04 Feb 2025 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा अकेली पार्टी, जिसमें आंतरिक लोकतंत्र कायम है

भाजपा अकेली पार्टी, जिसमें आंतरिक लोकतंत्र कायम है

विज्ञापन

गढ़वा. भाजपा संगठन पर्व को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो की अध्यक्षता में हुई. इसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह जिला पर्यवेक्षक दिनेशानंद गोस्वामी ने हिस्सा लिया. पिंडरा स्थित कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, यह एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें आंतरिक लोकतंत्र कायम है. उन्होंने कहा कि जिले में इस बार बूथ अध्यक्ष से लेकर मंडल एवं जिलाध्यक्ष तक का चयन चुनाव के माध्यम से होगा. जिस मंडल में बूथ कमेटी का गठन पुरा नही होगा, उस मंडल में चुनावी प्रक्रिया रोक दी जायेगी. भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह गढ़वा जिला चुनाव अधिकारी अमरदीप यादव ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है. यह कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है. उन्होंने कहा कि पार्टी के चुनाव को लेकर पांच से सात फरवरी तक मंडल स्तर पर कार्यशाला आयोजित होगी. इसमें बूथ से लेकर मंडल स्तर के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे. जिले में सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा : मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चुनाव सह अधिकारी ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से अध्यक्ष चुने जाते हैं, इसमें पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता वोट कर अपनी सहमति देंगे. कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय व विनोद तिवारी ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि गढ़वा जिले में संगठन पर्व सदस्यता अभियान ने अपना लक्ष्य प्राप्त कर लिया है, संगठन के चुनाव में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहेगी. धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष मधुलता कुमारी ने किया. उपस्थित लोग : कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज गुप्ता, गढ़वा विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, जिला महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी, मीना गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे, ब्रजेश उपाध्याय, ब्रजेन्द्र पाठक, सरोज सिंह, मनीष गुप्ता, रामाशीष तिवारी, उदय कुशवाहा, लक्ष्मण राम, मीरा यादव, शुभम गुप्ता, अभिषेक कश्यप, कंचन जायसवाल, विनय चंद्रवंशी, उमेश कश्यप, बलराम यादव, पवन कुमार, इंद्रमणि जायसवाल, विकास तिवारी, लक्ष्मीकांत पांडेय, अनवर साह, कैलाश कश्यप, टिंकू गुप्ता, राजकुमार विश्वकर्मा, जितेन्द्र चंद्रवंशी व अमित तिवारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola