मेडिकल कैंप लगाकर गर्मी से बचाव का दिया दिशा-निर्देश

मेडिकल कैंप लगाकर लोगों को गर्मी से बचाव का दिया दिशा-निर्देश
हरिहरपुर क्षेत्र में इन दोनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है. साथ ही क्षेत्र की लाइफ लाइन कही जाने वाली सोन नदी का पानी तेजी से सूख रहा है. इसके अलावा अन्य जल स्रोत के भी पानी का स्तर कम होता जा रहा है. भूगर्भ जल स्तर घटने से कई चापाकल ने पानी देना बंद कर दिया है. इस भीषण गर्मी में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. सुबह नौ बजे से ही सड़क पर सन्नाटा पसर जा रहा है. जिसका असर देर शाम तक रह रहा है. गर्मी से माल-मवेशी भी प्रभावित है, खासकर दुधारू पशुओं का दूध उत्पादन आधा हो चुका है.
कोशिश करें धूप में बाहर नहीं निकलें : कमल सैनी
इस प्रचंड गर्मी से सुरक्षित रहने को लेकर हरिहरपुर उप स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर कमल सैनी ने मेडिकल कैंप लगाकर लोगों को गर्मी से बचने की सलाह एवं दिशा-निर्देश दिया है. उन्होंने बताया कि अभी के दिनों में जितना अधिक हो सके हरी साग-सब्जी, छांछ व दही आदि का सेवन अधिक मात्रा में करें. धूप में बाहर न निकलें. विशेषकर दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे के बीच ज्यादा से ज्यादा घर में रहने का प्रयास करें. कम से कम तीन लीटर पानी जरूर पीना चाहिए. जबकि किडनी की बीमारी वाले प्रति दिन कम से-कम छह से आठ लीटर पानी जरूर पीयें. इन सबका पालन करने से स्वास्थ्य ठीक रहेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




