गढ़वा में भाजपा ने नगर निकाय चुनाव की बिसात बिछाई, अध्यक्ष पद के लिए 11 दावेदार

Published by : Sameer Oraon Updated At : 28 Jan 2026 3:45 PM

विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए बैठक करते भाजपा गढ़वा इकाई के कार्यकर्ता, Pic Credit- Prabhat Khabar

Garhwa Municipal Election: गढ़वा में नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की अहम बैठक आयोजित हुई. बैठक में गढ़वा नगर परिषद, मझिआंव व श्रीबंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के चयन को लेकर रायशुमारी की गई.

विज्ञापन

Garhwa Municipal Election: भारतीय जनता पार्टी की ओर से नगर निकाय चुनाव को लेकर संगठन की बैठक पिंडरा स्थित पार्टी कार्यालय में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने की. बैठक में गढ़वा नगर परिषद, मझिआंव व श्रीबंशीधर नगर नगर पंचायत क्षेत्र में अध्यक्ष पद के लिये भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के चयन को लेकर रायशुमारी की गयी. साथ ही अध्यक्ष लड़ने को इच्छुक पार्टी कार्यकर्ताओं से आवेदन लिये गये.

गढ़वा के किन किन इलाकों से कितने आवेदन प्राप्त हुए

इसमें गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र से तीन, श्रीबंशीधर नगर पंचायत से छह तथा मझिआंव नगर पंचायत से दो आवेदन प्राप्त हुए. इन आवेदनों के आलोक में एक-एक प्रत्याशी के अंतिम स्वीकृति के लिये प्रदेश कमेटी को भेजने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा बैठक में तीनों नगर निकाय क्षेत्र के लिये 11-11 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया. इस मौके पर जिला प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकूंद सहाय व राजधानी यादव सहित गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी, ईश्वर सागर चंद्रवंशी, पूर्व सांसद घुरन राम, बबलू पटवा, राजीव रंजन तिवारी, सुरज गुप्ता, मुकेश निरंजन सिन्हा, महिला मोरचा जिलाध्यक्ष अनिता गुप्ता, संतोष दूबे, ओमप्रकाश गुप्ता, पतंजली केसरी, गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष धनंजय गोंड़, मझिआंव नगर मंडल अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी एवं श्रीबंशीधर नगरमंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क आदि मौजूद थे.

Also Read: लातेहार में मैट्रिक-इंटर परीक्षा की तैयारियां पूरी, 45 केंद्रों पर 18 हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

इन लोगों ने दिया आवेदन

भाजपा समर्थित प्रत्याशी बनने के लिये गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र से कंचन जायसवाल पति विनोद जायसवाल, सुरेंद्र विश्वकर्मा एवं पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष अनिल पांडेय ने आवेदन जमा किया. जबकि मझिआंव नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिये शोभा जायसवाल, पति विजय जायसवाल तथा मारूतनंदन सोनी ने आवेदन जमा किया. जबकि श्रीबंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र के लिये लवली आनंद पति संजय कांस्यकार, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष विजयालक्ष्मी देवी, रेखा देवी पति ओमप्रकाश गुप्ता, सरिता देवी पति शैलेश चौबे, प्रभा देवी पति सुरेंद्र गुप्ता, मीरा कुमारी पति अशोक सेठ का नाम शामिल है.

Also Read: पश्चिमी सिंहभूम में फोस्टर केयर योजना से जोड़े गए 55 ग्रामीण बच्चे, खुंटपानी में डिस्ट्रिक्ट लेवल इंटरफेस कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola