गढ़वा में जलजमाव पर ‘एडवांस प्लानिंग’: चिनिया रोड और मेन रोड के लिए मास्टर ड्रेनेज प्लान तैयार
Published by : Priya Gupta Updated At : 19 May 2026 7:30 AM
गढ़वा :-बैठक में जानकारी देते उपायुक्त
Garhwa News: गढ़वा में मानसून से पहले जलजमाव रोकने के लिए प्रशासन ने एडवांस प्लानिंग की. चिनिया रोड और मेन रोड पर क्रॉस ड्रेन, नाली सफाई और री-स्कोपिंग का मास्टर प्लान तैयार. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
गढ़वा से अविनाश की रिपोर्ट
Garhwa News: गढ़वा में हाल ही में कुछ मिनटों की बारिश ने शहर की सड़कों को टापू बना दिया और नालियों का पानी लोगों के घरों में घुस गया, जिससे प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई. आगामी मानसून में शहरवासियों को इस परेशानी से न जूझना पड़े, इसके लिए जिला प्रशासन ने ‘एडवांस प्लानिंग’ के तहत तैयारी शुरू कर दी है. उपायुक्त अनन्या मित्तल की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में समीक्षा बैठक हुई, जिसमें शहर की स्थिति और सीवरेज सिस्टम को सुधारने का खाका तैयार किया गया. इस बैठक को केवल औपचारिक चर्चा नहीं, बल्कि बारिश से पहले व्यवस्था सुधारने की एक गंभीर और दूरदर्शी पहल माना जा रहा है. बैठक में मुख्य रूप से पथ निर्माण विभाग, गढ़वा के कार्यपालक अभियंता, रांची के कार्यपालक अभियंता और नगर परिषद, गढ़वा के कार्यपालक पदाधिकारी शामिल हुए. इसके अलावा तकनीकी विभागों के कनीय अभियंता, नगर परिषद के सिटी मैनेजर सहित कई अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे.
चिनिया रोड और मेन रोड के लिए बना स्पेशल एक्शन प्लान
बैठक में मुख्य रूप से शहर के दो सबसे प्रभावित इलाकों- चिनिया रोड और रंका मोड़ से मझिआंव मोड़ तक (मेन रोड) होने वाले जलजमाव पर फोकस किया गया.
चिनिया रोड को मिलेगी राहत
इस रूट पर ‘वाटर लॉकिंग’ की स्थाई समस्या को खत्म करने के लिए क्रॉस ड्रेन बनाने का निर्णय लिया गया है, जिसके जरिए पानी को सहिजना की तरफ निकाला जाएगा. इसके लिए पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को टास्क सौंप दिया गया है.
मेन रोड का री-स्कोपिंग प्लान
रंका मोड़ से मझिआंव मोड़ तक जलजमाव से निपटने के लिए सड़क किनारे बनी पुरानी नालियों की रिस्कॉपिंग कर प्रस्ताव विभाग को भेजने का फैसला हुआ है.
तत्काल राहत- नालियों की होगी युद्धस्तर पर सफाई
जब तक स्थाई ढांचा तैयार नहीं होता, तब तक आने वाले दिनों में जनता को परेशानी न हो, इसके लिए उपायुक्त ने सख्त निर्देश दिए हैं. उन्होंने नगर परिषद और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाकर तत्काल प्रभाव से शहर की सभी बड़ी नालियों की बेहतर और गहरी साफ-सफाई कराने को कहा है, जिससे पहली बारिश में ही पानी सुचारू रूप से निकल सके.
इसे भी पढ़ें: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम से मिले मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, बोले- सत्य और न्याय की हुई जीत
इसे भी पढ़ें: रांची में हिनू की पीएचईडी कॉलोनी में जलमीनार से पानी का रिसाव, जल्द होगी मरम्मत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हैं. वह पिछले एक साल से कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. इससे पहले वह नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में काम कर चुकी हैं. अभी वह झारखंड की खबरों पर काम करती हैं और SEO के अनुसार कंटेंट लिखती हैं. प्रिया आसान और साफ भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखती हैं. वह ट्रेंडिंग खबरों, झारखंड से जुड़े मुद्दों और लोगों से जुड़ी खबरों पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी सरल शब्दों में मिले.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










