एलपीजी के 13 भरे गैस सिलेंडर मिलने पर भवन को किया सील

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 18 May 2026 9:34 PM

विज्ञापन

एलपीजी के 13 भरे गैस सिलेंडर मिलने पर भवन को किया सील

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा

उपायुक्त अनन्य मित्तल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने सोनपुरवा भट्टी मोहल्ला स्थित एक गली में बने अर्धनिर्मित भवन में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान भवन से 13 भरे हुए गैस सिलेंडर बरामद किये गये. साथ ही भारी मात्रा में चूल्हों से संबंधित उपकरण भी बरामद किये गये. पूछताछ के दौरान भवन में उपस्थित जयकृष्ण संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया. आरोपी ने बताया कि वह इंडेन गैस के लिए डिलीवरी का काम करता था, लेकिन जब मौके से ही इंडेन गैस एजेंसी के स्थानीय संचालक से दूरभाष पर संपर्क कर इस संबंध में जानकारी ली गयी, तो एजेंसी की ओर से भी उक्त व्यक्ति को सिलेंडर उपलब्ध कराये जाने की पुष्टि नहीं की जा सकी. मामला संदिग्ध प्रतीत होने तथा गैस सिलेंडरों की संभावित कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन भवन को सील कर दिया. साथ ही संबंधित गैस एजेंसी को बरामद सिलेंडरों के सत्यापन, जिम्मेनामा व आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं. वहीं भवन स्वामी के खिलाफ भी अग्रेतर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. मौके पर गढ़वा थाने के पुलिस उप निरीक्षक अविनाश कुमार सहित पुलिस बल के अन्य जवान मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola