मोटर चोरी करनेवाले पांच लोग देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
मोटर चोरी करनेवाले पांच लोग देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार

मोटर चोरी करनेवाले पांच लोग देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन

रमकंडा.

गुरुवार को रमकंडा पुलिस ने मोटर चोरी की घटना का उद्भेदन करते हुए देशी कट्टा के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं इनकी निशानदेही पर आठ मोटर बरामद किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में रमकंडा प्रखंड मुख्यालय के ऊपर टोला निवासी बाबूलाल मोची के पुत्र अंग्रेस कुमार, उमेश राम के पुत्र देवनाथ कुमार, स्वर्गीय सुदामा मोची के पुत्र रामबली कुमार, कृष्णा राम के पुत्र अमरेश कुमार व गणेश राम के पुत्र वीरेंदर कुमार शामिल हैं. रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह ने रमकंडा थाना में एक प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी. एसडीपीओ ने बताया कि बुधवार को रमकंडा निवासी रहमत अली की शिकायत पर रमकंडा थाने में कांड संख्या 12/25 के तहत मोटर चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इसमें उनके नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम ने इस कांड का उद्भेदन कर दिया. इसमें लिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इसके बाद उनके निशानदेही पर आठ पीस मोटर पंप, संतोष यादव के घर के पास से चोरी किये गये 50 किलो लोहे का सरिया व एक बोरी चावल बरामद किया गया. वहीँ अभियुक्त अमरेश कुमार के पास से एक देशी कट्टा भी बरामद किया गया. पुलिस ने इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है. एसडीपीओ ने बताया कि इस छापेमारी टीम में उनके साथ, रमकंडा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कुंटिया, पुअनि रवि कुमार पटेल, सतीश कुमार राम, सअनि सुरेंद्र कुमार व पुलिस के जवान शामिल थे.

स्कूल से चुराया था मध्याह्न भोजन का चावलएसडीपीओ श्री सिंह ने बताया कि पूछताछ में इन आरोपियों ने पिछले दिनों रमकंडा प्रखंड मुख्यालय के ऊपर टोला स्थित नव प्राथमिक विद्यालय से मध्याह्न भोजन का चावल चोरी किये जाने की बात स्वीकारी है. इस विद्यालय से स्टोर रूम का ताला तोड़कर पिछले दिनों तीन बोरी चावल की चोरी कर ली गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola