डीसी ने ओबीसी आरक्षण के सर्वेक्षण कार्य की समीक्षा की

Updated at : 29 Jan 2025 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
डीसी ने ओबीसी आरक्षण के सर्वेक्षण कार्य की समीक्षा की

डीसी ने ओबीसी आरक्षण के सर्वेक्षण कार्य की समीक्षा की

विज्ञापन

गढ़वा. उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर की अध्यक्षता में पिछड़े वर्गों को आरक्षण दिये जाने की पात्रता निर्धारण के लिए डोर-टू-डोर सर्वे कार्यक्रम एवं मतदान केंद्र की स्थापना (नगर पालिका) के लिए समीक्षा की गयी. बैठक में कहा गया कि राज्य के नगर निकायों में पिछड़े वर्गों को आरक्षण दिये जाने की पात्रता निर्धारण के लिए सर्वेक्षण कार्य की समीक्षा के लिए यह बैठक आयोजित की गयी है. इसमें मुख्य रूप से प्रकाशित वार्डवार सर्वेक्षण सूची, विखंडित मतदाता सूची से संबंधित प्रतिवेदन, वार्डवार मतदाताओं के प्रतिवेदन, मृत, पलायन एवं दुबारा प्रविष्टी वाले मतदाता से संबंधित प्रतिवेदन, छुटे हुए मतदाता से संबंधित प्रतिवेदन, दावा-आपत्ति से संबंधित प्रतिवेदन, दावा-आपति निस्तारण से संबंधित प्रतिवेदन, प्रगणकों, पर्यवेक्षकों तथा शिकायत निवारण पदाधिकारी का आधार, बैंक खाता एवं आइएफएससी कोड के विवरण से संबंधित प्रतिवेदन, पूर्व से निर्धारित मतदान केंद्रों के सत्यापन से संबंधित प्रतिवेदन, नये मतदान केंद्रों का प्रस्ताव से संबंधित प्रतिवेदन एवं मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधा से संबंधित प्रतिवेदन की मांग उपायुक्त श्री जमुआर ने की. इसके अलावे नगर निकाय चुनाव से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये गये. प्रभात खबर ने छापी थी रिपोर्ट : गौरतलब है कि नगर निकायों में पिछड़े वर्गों को आरक्षण दिये जाने की पात्रता निर्धारण के लिए हुए डोर-टू-डोर सर्वेक्षण कार्य (ट्रिपल टेस्ट) में गड़बड़ी को लेकर एक रिपोर्ट छापी थी. इसमें बताया गया था कि मानकों व प्रक्रिया की अनदेखी कर सर्वेक्षण कार्य किये जा रहे हैं. इसमें घर बैठे ट्रिपल टेस्ट का काम पूरा कर लेने का जिक्र किया गया था. उपस्थित लोग : बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गढ़वा सुशील कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत मंझिआंव शैलेश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर राजकमल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola