बरसात से पूर्व मनरेगा कार्य पूरा करें : डीडीसी

Updated at : 29 May 2024 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
बरसात से पूर्व मनरेगा कार्य पूरा करें : डीडीसी

बरसात से पूर्व मनरेगा कार्य पूरा करें : डीडीसी

विज्ञापन

स्थानीय प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में प्रखंड में संचालित सभी तरह की विकास योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की गयी. इस दौरान डीडीसी ने सर्वप्रथम अबुआ आवास योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन लोगों को पहली किस्त की राशि दी गयी है, उनकी कार्य प्रगति को देखते हुए दूसरी किस्त की राशि भी उन्हें दी जाये. बैठक में बिरसा हरित क्रांति योजना के तहत कूप निर्माण की भी समीक्षा की गयी. डीडसी ने कहा कि जिस कुआं की खुदाई हो गयी है, उसे 30 जून तक हर हाल में पूर्ण करें. वहीं जल समस्या को लेकर पंचायत के मुखिया को 15वें वित्त आयोग की राशि से चापाकलों की मरम्मत करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी मुखिया, पंचायत सचिव व मनरेगा कर्मियों को निर्देश दिया कि मनरेगा से संचालित सभी योजनाओं को बरसात आने से पूर्व कार्य में तेजी लाकर योजनाओं को पूर्ण करें और अधिक से अधिक मजदूरों को रोजगार उपलब्ध करायें.

उपस्थित लोग : बैठक में बीडीओ जुल्फिकार अंसारी, प्रभारी सीओ शिवपूजन तिवारी, प्रमुख सुनैना देवी, मुखिया जहेरा बीबी, मुखिया रामेश्वर सिंह, बीपीओ अनुज कुमार रवि, जेइ सुकेश कुमार, मनोज कुमार, नीतीश कुमार, पंचायत सचिव पवन कुमार, आनंद कुमार, रामनाथ सिंह, कमलेश कुमार व रोजगार सेवक कृष्णा शर्मा हरिनारायण चंद्रवंशी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola