पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत थे बिरसा मुंडा

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 09 Jun 2026 9:33 PM

विज्ञापन

पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत थे बिरसा मुंडा

विज्ञापन

प्रतिनिधि गढ़वा झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी की ओर से सोमवार को बिरसा मुंडा पार्क में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनायी गयी. इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो के केंद्रीय सदस्य तनवीर खान ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल आदिवासी समाज ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं. उन्होंने अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष करते हुए जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. उनके संघर्ष और बलिदान की बदौलत आज भी समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा मिलती है. उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने समाज में एकता, स्वाभिमान और अधिकारों की लड़ाई का संदेश दिया, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना जरूरी है. इस मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य तनवीर खान, मनोज ठाकुर एवं मनोज तिवारी, जिलाध्यक्ष शंभू राम, जिला सचिव शरीफ अंसारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिंह छोटू, कोषाध्यक्ष चंदन जायसवाल, गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष फुजैल अंसारी, ओमप्रकाश गुप्ता, मनीष कमलापुरी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola