ePaper

समस्या सुलझने तक राशन नहीं लेंगे बरवा के ग्रामीण

Updated at : 10 Apr 2025 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
समस्या सुलझने तक राशन नहीं लेंगे बरवा के ग्रामीण

समस्या सुलझने तक राशन नहीं लेंगे बरवा के ग्रामीण

विज्ञापन

रमकंडा.

हर महीने कम राशन मिलने से परेशान होकर रमकंडा प्रखंड के बरवा गांव के ग्रामीणों ने यह निर्णय लिया है कि अब वे लोग जन वितरण प्रणाली की दुकान से राशन नहीं लेंगे. यह निर्णय ग्रामीणों ने ग्राम सभा का आयोजन कर लिया. ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी सह प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी अनिल रविदास को मामले की जानकारी देकर समाधान होने तक राशन नहीं लेने की बात कही है. बुधवार को आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचे बरवा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि राशन डीलर गुलाब महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से प्रत्येक महीने लाभुकों को आवंटन के अनुरूप राशन वितरण किया जाता है. लेकिन विभाग की ओर से प्रत्येक महीने आवंटन स्टॉक दिखाकर डीलर को कम राशन दिया जा रहा है. ऐसे में सभी लाभुकों को राशन नहीं मिल पा रहा है.

क्या है मामला : जन सहभागिता केंद्र के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय पहुंचे राशन लाभुकों ने बताया कि कोरोना काल के दौरान डीलर के पास दो महीने का आवंटन स्टॉक होने के एवज में प्रत्येक महीने विभाग की ओर से डीलर के आवंटन में कटौती कर विभाग प्रत्येक महीने कम राशन भेज रहा है. उन्होंने बताया कि इस कटौती को मेंटेन करने के लिए लाभुकों ने दो महीने अंगूठा तो लगाया, लेकिन राशन नहीं लिया. इसके बावजूद मार्च महीने में सिर्फ दो क्विंटल राशन विभाग ने भेजा है. ऐसे में सभी लाभुकों को राशन नहीं मिल पायेगा. प्रत्येक महीने यह समस्या बनी रहेगी. लाभुकों ने बताया कि जबतक इस समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक वे लोग राशन का उठाव नहीं करेंगे.

गड़बड़ी कहां हैं इसकी जांच कर रहे हैं : एसओ

जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनिल रविदास ने कहा कि इस मामले में कहां से गड़बड़ी हो रही है. इसकी जांच कर समस्या का समाधान किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY

लेखक के बारे में

By SANJAY

SANJAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola