ePaper

बकाया राशन को लेकर सीओ को दिया आवेदन

Updated at : 27 Jul 2024 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
बकाया राशन को लेकर सीओ को दिया आवेदन

बकाया राशन को लेकर सीओ को दिया आवेदन

विज्ञापन

रंका प्रखंड के खरडीहा के ग्रामीणों ने सीओ सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शिव पूजन तिवारी को ज्ञापन देकर एक महीने का बकाया राशन (चावल) दिलाने की मांग की. ग्रामीणों ने कहा कि खरडीहा जन वितरण प्रणाली के दुकानदार शिवलाल राम ने मई महीने का चावल नहीं दिया है. साथ ही जून महीने में प्रति व्यक्ति पांच किलोग्राम चावल के बदले आधा किलोग्राम के हिसाब से चावल दिया गया है. ग्रामीणों ने सीओ से मई महीने व जून महीने का पूरा चावल दिलाने की मांग की है. सीओ सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी श्री तिवारी ने कहा कि लाभुकों को मई महीने का चावल नहीं देने पर डीलर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसके बाद से डीलर का राशन उठाव बंद कर दिया गया है. वहीं लाभुकों को बगल के डीलर ज्वाला तिवारी की जन वितरण प्रणाली के दुकान से टैग कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि डीलर शिवलाल राम द्वारा गबन चावल की मात्रा काटकर ज्वाला तिवारी को राशन आवंटित किया जा रहा है. इसलिए लाभुकों को कम चावल दिया जा रहा है. अगस्त महीने से लाभुकों को पूरा चावल मिलेगा. मौके पर मनोज कुमार राम व गोरख यादव सहित अन्य लाभुक शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola