मुखिया व पंचायत सचिव पर उप मुखिया का आरोप

मुखिया व पंचायत सचिव पर उप मुखिया का आरोप
डंडई प्रखंड के रारो पंचायत की उप मुखिया संगीता देवी ने मंगलवार को बीडीओ जागो महतो को आवेदन देकर रारो पंचायत में बगैर कार्यकारिणी की सहमति के योजनाओं का क्रियान्वयन करने का आरोप मुखिया सुनीता देवी और पंचायत सचिव सुदर्शन राम पर लगाया है. उप मुखिया ने आवेदन में कहा है कि मनरेगा अभिलेख व बगैर वार्ड सदस्य के हस्ताक्षर के ही पंचायत सचिव के द्वारा योजनाओं में कार्य कराया जा रहा है. उप मुखिया ने बीडीओ से उपयुक्त तथ्यों को जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं इसकी प्रतिलिपि उप विकास आयुक्त गढ़वा को भी दी है. इधर मुखिया सुनीता देवी का कहना है कि रारो पंचायत में मनरेगा और 15 वें वित्त का कोई कार्य नहीं चल रहा है. उप मुखिया का आरोप गलत और निराधार है. जब भी कार्यकारिणी की बैठक होती है उसमें उप मुखिया जानकारी रहने के बावजूद उपस्थित नहीं होते हैं..
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




